लंदन की सड़कों पर जब भी बिजनेसमैन अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट कदम रखते हैं, तो फैशन लवर्स की नजरें खुद-ब-खुद उन पर टिक जाती हैं। आमतौर पर अपनी भारी-भरकम साड़ियों, डिज़ाइनर आउटफिट्स और करोड़ों के हीरों के गहनों के लिए सुर्खियों में रहने वाली राधिका ने इस बार पूरी तरह से अलग रास्ता चुना। हाल ही में लंदन में अपने पति अनंत अंबानी के साथ घूमते हुए राधिका का बेहद सादगी भरा लेकिन रॉयल अंदाज देखने को मिला। भारी-भरकम स्टाइल को दरकिनार करते हुए उन्होंने इस बार ‘क्वाइट लग्जरी’ यानी बिना किसी तड़क-भड़क वाले मिनिमलिस्ट लुक को तरजीह दी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
डायर की आइकॉनिक ड्रेस में ढाया कहर
इस कैजुअल आउटिंग के लिए राधिका ने मशहूर फ्रेंच फैशन हाउस डायर की मिड-लेंथ बेल्टेड ड्रेस चुनी। क्लासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट हाउंडस्टूथ प्रिंट वाली यह स्लीवलेस ड्रेस दिखने में जितनी सिंपल थी, उतनी ही ग्रेसफुल भी। इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसकी नेकलाइन पर लगा सैटिन बो था, जिस पर सिल्वर टोन में ब्रांड का ट्रेडमार्क CD सिग्नेचर बना हुआ था। इसके साथ ही वेस्टलाइन को उभारने के लिए मैचिंग बकल बेल्ट दी गई थी। साफ-सुथरी सिलाई, शानदार फिटिंग और नी-लेंथ कट ने राधिका के इस ओवरऑल लुक को बेहद क्लासी और फेमिनिन टच दिया।
कम से कम एक्सेसरीज, असरदार अंदाज
राधिका के इस लुक की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसे किसी तरह के लाउड एक्सेसरीज से ओवरलोड नहीं किया। उन्होंने भारी नेकलेस या इयररिंग्स को पूरी तरह से स्किप किया और इसकी जगह केवल डेली-वेयर डायमंड स्टड्स, एक बारीक सा ब्रेसलेट और कलाई पर स्मार्टवॉच पहनी। पैरों में उन्होंने क्लासिक ब्लैक पॉइंटेड-टो पंप्स पेयर किए, जो उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहे थे। यह साबित करता है कि जब बात स्टाइल की आती है, तो कभी-कभी सिंपल और कम चीजें ही सबसे ज्यादा ध्यान खींचती हैं।
नेचुरल मेक-अप और सिंपल हेयरस्टाइल
कपड़ों और एक्सेसरीज की तरह ही राधिका का ब्यूटी लुक भी बेहद रिफ्रेशिंग और नेचुरल था। उन्होंने बालों को हाफ-टाई स्टाइल में सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला छोड़ा था। मेकअप की बात करें तो चेहरे पर हल्का सा ग्लो, हल्की डिफाइंड आँखें और न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कंपलीट किया। इस मिनिमल मेकअप की वजह से सारा फोकस उनकी ड्रेस की सिलाई और उनके नेचुरल चार्म पर ही टिका रहा।
क्या है ‘क्वाइट लग्जरी’, जिसे राधिका ने अपनाया?
फैशन की दुनिया में इन दिनों ‘क्वाइट लग्जरी’ का ट्रेंड काफी छाया हुआ है। इसका सीधा सा मतलब है, ऐसे कपड़े और स्टाइल चुनना जो किसी बड़े ब्रांड के बड़े-बड़े लोगोज या तड़क-भड़क का दिखावा न करें, बल्कि अपनी बेहतरीन फैब्रिक, कटिंग और सिलाई से ही अपनी कीमत और रॉयल्टी खुद बयां करें। राधिका मर्चेंट का यह ताजा लंदन लुक इसी फैशन फिलॉसफी का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि असली एलिगेंस दिखावे में नहीं, बल्कि सही चुनाव और सादगी में छिपी होती है।
बता दें, इससे पहले भी राधिका मर्चेंट के रॉयल लुक देखने को मिले, उनका वेनिस वाला लुक भी काफी सुर्खियों में रहा।









