हर साल सावन में कांवड़ यात्रा के समय भक्तों की अलग-अलग और नए तरीके से बनी कांवड़ें देखने को मिलती हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली के पालम इलाके से आए भगवन शिव के भक्तों का एक ग्रुप काफी चर्चा में रहा। ये भक्त भारत की सेना की ताकत दिखाने के लिए अग्नि-5 मिसाइल और परमाणु थीम के डिजाइन वाली एक बड़ी और सुंदर कांवड़ लेकर आए थे। इसे देखने के लिए लोगों की बहुत भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस कांवड़ को देखने के लिए वहां भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
देश के वीर जवानों के नाम अनूठी कांवड़
दिल्ली से आए कांवड़िये राजवीर ने बताया कि उनकी टोली ने 29 जुलाई को पवित्र नगरी हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। इस कांवड़ में भारत की सबसे शक्तिशाली अग्नि-5 मिसाइल, परमाणु प्रतीक और सैन्य उपकरणों के कई मॉडल तैयार किए गए थे। टोली के सदस्यों ने इस अनोखी कांवड़ को भारतीय सेना और देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों को समर्पित किया। इससे पहले साल 2025 में भी यही टोली ब्रह्मोस मिसाइल की थीम पर बनी कांवड़ लेकर यात्रा पर निकली थी।
51 गोलों और मिसाइल की प्रतिकृति बनी खास
टोली के सदस्य दीपांशु भोले ने बताया कि वे दिल्ली के पालम क्षेत्र से आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कांवड़ में अग्नि-5 मिसाइल, परमाणु प्रतीक और 51 गोलों की प्रतिकृतियां शामिल हैं। उनके अनुसार, उनकी टोली में 25 से 30 शिवभक्त शामिल हैं। उन्होंने भी पड़ोसी देशों को लेकर कुछ विवादित दावे किए, जिन्हें उनके व्यक्तिगत बयान के रूप में देखा जाना चाहिए।
श्रद्धालुओं और राहगीरों में इस कांवड़ को लेकर दिखी भारी उत्साह
हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संदेशों, धार्मिक चित्रों और अनोखी थीम वाली कांवड़ श्रद्धालुओं और आम जनता का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। भारत माता के चित्र, राष्ट्रध्वज तिरंगे और सैन्य प्रतीकों से सजी इस कांवड़ को देखकर रास्ते में खड़े शिवभक्त और स्थानीय लोग देशभक्ति के रंग में रंग गए। लोगों ने न केवल इसका भव्य स्वागत किया, बल्कि इस अनूठी पहल की सराहना भी की। राह चलते बहुत से श्रद्धालुओं ने रुककर इसके साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाईं और मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किए।
मुजफ्फरनगर से योगेश त्यागी की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम संबंध खूनी वारदात में बदला, विरोध करना भाई को भारी पड़ा
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो कांवड़ियों की गई जान, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती








