Rapido Driver Post, Rapido Driver return Wallet : पर्स लौटाने घर तक आए कैब ड्राइवर की तारीफ में शख्स ने बनाया Video

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

तेज बुखार से जूझ रहे एक व्यक्ति का पर्स खो गया था, लेकिन रैपिडो ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी ने न सिर्फ उसका पर्स वापस दिलाया बल्कि लोगों का दिल भी जीत लिया। यात्री पर्व शर्मा ने इस घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद रैपिडो कंपनी ने भी जवाब दिया। दरअसल, ड्राइवर ने कई घंटों तक अपनी लाइव लोकेशन भी साझा की ताकि यात्री को भरोसा दिलाया जा सके कि पर्स सुरक्षित है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @parv_sharma_yodha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बताया गया कि, ‘पर्व शर्मा 102 डिग्री बुखार से परेशान थे। वे खुद गाड़ी नहीं चला सकते थे, इसलिए पत्नी के साथ रैपिडो ऑटो बुक कर कोंडापुर स्थित केआईएमएस अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर से सलाह लेने और दवाइयां लेने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनका पर्स ऑटो में रह गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं घबरा गया क्योंकि मुझे पहले से ही बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द हो रहा था।’ उन्होंने तुरंत ड्राइवर से संपर्क किया और उससे पिछली सीट की जांच करने का अनुरोध किया। ड्राइवर ने उन्हें बताया कि, ‘हां भैया, आपका पर्स मुझे मिल गया है और यह मेरे पास बिल्कुल सुरक्षित है। आप चिंता मत कीजिए, मैं एक-डेढ़ घंटे में काम निपटाकर इसे लौटा दूंगा।’ नरेश ने सिर्फ वादा नहीं किया बल्कि व्हाट्सऐप पर अपना लाइव लोकेशन भी शेयर कर दिया। करीब आठ-नौ घंटे तक लोकेशन ऑन रखा, ताकि पर्व जान सकें कि पर्स सुरक्षित है। 

ड्राइवर को बताया बेहद ईमानदार 

पर्व ने स्वीकार किया कि उन्होंने घबराहट में ड्राइवर को कम से कम 10 बार फोन किया, लेकिन नरेश ने न तो कॉल काटी और न ही चिढ़ दिखाई। उन्होंने कहा, ‘हर बार, उन्होंने धैर्यपूर्वक जवाब दिया और मुझे बताया कि वह कहां थे।’ उन्होंने आगे कहा कि पर्स अंततः पूरी तरह से सुरक्षित लौटा दिया गया। नरेश को “बेहद ईमानदार व्यक्ति” बताते हुए शर्मा ने रैपिडो से उन्हें सम्मानित करने और पुरस्कृत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “रैपिडो, अगर आप यह देख रहे हैं, तो कृपया इस व्यक्ति का समर्थन करें और उन्हें बोनस या किसी प्रकार का पुरस्कार दें।” 

रैपिडो ने दी प्रतिक्रिया 

रैपिडो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे उन कप्तानों की सराहना करते हैं जो ग्राहकों की सहायता के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। कंपनी ने आगे कहा कि शर्मा की सराहना संबंधित ड्राइवर तक पहुंचाई जाएगी। 

Rapido Driver Post, Rapido Driver return Wallet, viral video, rapido

Image Source : IG/@PARV_SHARMA_YODHAकंपनी ने दी प्रतिक्रिया।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस दिल को छू लेने वाली घटना पर कई प्रतिक्रियाएं आईं। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘हे भगवान! मैं भी ऐसी ही स्थिति में फंस गया था, और उस व्यक्ति ने यह सुनिश्चित किया कि मुझे मेरा सामान समय पर मिल जाए।’ 

दूसरे ने लिखा कि, ‘नरेश, तुमने हैदराबाद का नाम रोशन कर दिया है। तुम्हें शुभकामनाएं।’

तीसरे ने लिखा कि, ‘अरे वाह, आपने तो कमाल कर दिया और रैपिडो के कर्मचारी को सलाम।’ 

चौथे ने लिखा, ‘सच कहूं तो, ईमानदारी सबसे दुर्लभ और मूल्यवान गुणों में से एक है।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले बेंगलुरु के स्टूडेंट ने खोया हुआ पर्स लौटाने के लिए BMTC कंडक्टर की तारीफ की थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


रात 9:30 बजे महिला को उसका चश्मा लौटाने पहुंचा कैब ड्राइवर, ईमानदारी पर यूजर्स ने की जमकर तारीफ  

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें