ब्लड कैंसर से हुई एक्टर प्रदीप रावत की मौत, जान लें इसके क्या लक्षण होते हैं और ये कितने प्रकार का होता है?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया। एक्टर ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। 74 साल के प्रदीप रावत ने गजनी, लगान और महाभारत जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। प्रदीप रावत पिछले काफी लंबे वक्त से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी बीमारी के दोबारा उभरने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार शाम भिवंडी के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। ब्लड कैंसर सबसे खतरनाक कैंसर में से एक माना जाता है। आइये दिल्ली के बीएलके मैक्स की फेमस कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर गरिमा सिंह से जानते हैं ब्लड कैंसर के क्या लक्षण होते हैं और ये कितने तरह का होता है?

भारत में हर साल रक्त कैंसर से करीब 70,000 से ज्यादा लोगों की जान जाती है और 1,00,000 से ज्यादा नए मामले सामने आते हैं। जागरूकता और शीघ्र इलाज ही इसमें बचाव का एक मात्र तरीका है। डॉक्टर गरिमा सिंह, सीनियर कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी एंड ऑन्कोसर्जरी (बीएलके, मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली) ने बताया कि ब्लड कैंसर उन बीमारियों का एक ग्रुप है जो ब्लड, बोनमैरो और लिम्फेटिक सिस्टम को प्रभावित करती हैं। ब्लड कैंसर तीन तरह के होते हैं।

ब्लड कैंसर के प्रकार

  • लेकिमिया
  • लिंफोमा
  • मल्टीपल मायलोमा

डॉक्टर ने बताया कि भारत में ब्लड कैंसर बच्चों और युवा वयस्कों में आम है। ब्लड कैंसर के सभी टाइप अलग-अलग होते हैं। कुछ धीरे-धीरे बढ़ते हैं और सालों तक ऐसे ही रहते हैं, जबकि कुछ कैंसर काफी आक्रामक होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं। कैंसर कितनी स्पीड में फैलेगा और कितना खतरनाक है ये कैंसर के  प्रकार और असामान्य कोशिकाओं के बढ़ने की गति पर निर्भर करता है। तेजी से बढ़ने वाले कैंसर में तुरंत इलाज की जरूरत होती है। 

ब्लड कैंसर के लक्षण

कैंसर के शुरुआती लक्षण कई बार लोगों को समझ नहीं आते और वो उन्हें नजरअंदाज करते रहते हैं। कई बार लोग सामान्य बीमारियों के साथ कंफ्यूज हो जाते हैं। लेकिन इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

  • लगातार बुखार बने रहना और ठीक न होना
  • बिना कारण के आपका वजन कम होना
  • बिना किसी वजह से आपको बहुत थकान महसूस होना
  • बार-बार इंफेक्शन होना
  • रात में तेज पसीना आना
  • लिम्फ नोड्स में सूजन है
  • आसानी से चोट लग जाती है या खून बह जाता है
  • हड्डियों में दर्द या कुछ समय के लिए कमजोरी महसूस हो

इनमें से कोई भी लक्षण आपको नजर आता है तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। आपको इसके लिए एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। ब्लड कैंसर का कोई सटीक कारण नहीं है लेकिन बढ़ती उम्र, कुछ आनुवंशिक विकार, पहले की कीमोथेरेपी या रेडिएशन के संपर्क में आना, धूम्रपान और बेंजीन जैसे केमिकल के संपर्क में आने से ब्लड कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें