कार से भिड़ी बाइक, एक युवक उछलकर बोनट पर, दूसरा गाड़ी के पीछे जा गिरा; आबूरोड का डरावना हादसा CCTV में कैद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आबूरोड रेलवे स्टेशन के बाहर बीच बाजार तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक कार के बोनट पर जा गिरा, जबकि पीछे बैठा युवक उछलकर कार को फांदते हुए सड़क पर जा गिरा। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये घटना 3 अगस्त सोमवार शाम 6.45 बजे की है। इसका वीडियो अब सामने आया है।

कैसे हुआ हादसा?

अगर सीसीटीवी फुटेज को देखें तो पता चलता हैं कि कार चालक ने तेज रफ्तार से आती बाइक को देखकर पहले ही अपनी कार रोक दी थी, लेकिन बाइक चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे कार से जा टकराया। हादसे के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त।

Image Source : REPORTER INPUTहादसे में बाइक क्षतिग्रस्त।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों की मदद की। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बेलगाम रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन जैसे अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

सामने आया CCTV फुटेज-

तेज रफ्तार के चलते हुए इस भीषण हादसे कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर आबूरोड में बीच बाजार तेज रफ्तार पर अंकुश कब लगेगा? मनचलों की जानलेवा ड्राइविंग पर पुलिस कब सख्त कार्रवाई करेगी? क्या ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? यह हादसा साफ संदेश देता है कि सड़क पर एक पल की लापरवाही भी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

वहीं, एक अन्य मामले में झुंझुनूं में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

(रिपोर्ट- विक्रमसिंह करणोत)

यह भी पढ़ें-

चूरू में बेकाबू ट्रेलर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवल को मारी टक्कर, दो सगी बहनों समेत 3 की मौत; 13 लोग घायल

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, लोगों का गुस्सा वाहन पर फूटा, जमकर की तोड़फोड़, चालक फरार





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें