दतिया उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी विभाग, प्रकोष्ठ और उनकी सभी स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। फिर से पुनर्गठन होगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने 5 अगस्त को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया गया है।

इस आदेश की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संबंधित पदाधिकारियों को भेजी गई है। माना जा रहा है कि यह फैसला संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी का हिस्सा है। अब जल्द ही मध्य प्रदेश कांग्रेस में नए विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी नई टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

बीजेपी ने की जिला इकाई भंग

इससे पहले, मध्य प्रदेश बीजेपी ने ऐसा ही कदम उठाया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद पार्टी संगठन ने कड़ी कार्रवाई की है। नतीजे आने के अगले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मंथन के कुछ ही घंटों के भीतर बीजेपी की दतिया जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया।

भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय से मंगलवार देर शाम जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि पार्टी की दतिया जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। यह निर्णय हार की समीक्षा के लिए बनाई गई समिति की अनुशंसा पर लिया गया है। चुनावी हार के कारणों का विश्लेषण करने के लिए पार्टी ने दो सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। इसमें प्रदेश संगठन के महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने उपचुनाव के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा भीतरघात किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। तिवारी ने अपनी बात के समर्थन में कुछ वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर सौंपी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित किया।

ये भी पढ़ें-

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल, 16 से 18 अगस्त के बीच विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, राहुल-रिजिजू में चर्चा

CJP विरोध प्रदर्शन पर SC की बड़ी टिप्पणी, युवाओं को शांत करने की ज़रूरत है, संयम बरतें एजेंसियां



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें