सद्गुरु ने बताया इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कैसे खाना चाहिए आंवला, 1 महीने में दिखने लगेगा शरीर पर असर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आवंला को आयुर्वेद में बहुत ही असरदार और काम का फल माना जाता है। विदेशी बेरीज काफी महंगी आती है लेकिन आंवला को इंडियन बेरीज की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है। आंवला भारत में आसानी से उगने वाला फल है। इसे इंग्लिश में गूजबेरी कहा जाता है। आंवला वैसे तो आपको सभी सीजन में मिल जाएगा, लेकिन सर्दियों में आंवला का सीजन होता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो आपकी त्वचा और बालों के लिए वरदान हैं। आंवला खाने से आंखों की रौशनी बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। रोजाना 1-2 आंवला खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार माना जाता है। सद्गुरु भी रोज आंवला खाने की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया कि अगर आप इस तरह से आंवला खाएंगे तो इससे इम्यून सिस्टम में तेजी से सुधार आने लगेगा। 

सद्गुरु ने बताया आंवला खाने का सही तरीका

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आंवला का सेवन जरूर करें। जग्गी वासुदेव सद्गुरु ने बताया कि आंवला को टुकड़ों में काट लें। इसे पूरी रात के लिए शहद में भिगोकर छोड़ दें। इसमें थोड़ी कुटी हुई काली मिर्च डालकर रख दें। ब्लैक पेपर यानि काली मिर्च की जगह आप ग्रीन पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने साफ समझाया कि ग्रीन पेपर का मतलब हरी मिर्च नहीं है बल्कि इसका मतलब है जब पेपर कच्चा होता है। यानि ब्लैक पेपर काला होने से पहले हरे रंग का होता है। उस वक्त इसे तोड़ लें और क्रश करके आंवला में मिला दें। अब इस शहद में डूबे आंवला में से 3 चम्मच दिन में 3 बार रोजाना खाएं। ये आपकी सेहत के लिए सभी चीजों से बेहतरीन काम करेगा। अगर आप इसे सुबह खाली पेट खाते हैं तो 4 से 8 हफ्ते यानि करीब 1 महीने में ही आपको शरीर में काफी फर्क दिखने लगेगा। इससे आपके इम्यून सिस्टम में तेजी से सुधार आने लगेगा।

रोज 1 आंवला खाने के फायदे

  • आंवला में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते जो सूजन कम करते हैं
  • कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को आंवला दूर करता है
  • आंतों की सफाई और गुड बैक्टीरिया के लिए आंवला अच्छा है
  • बालों को घना, काला और मजबूत बनाने में आंवला अच्छा है
  • आंवला कोलेजन बढ़ाता है, झुर्रियों को दूर कर एंजिंग कम करता है
  • आंवला का फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन उत्पादन बढ़ाते हैं
  • आंवला मेटाबोलिज़्म तेज करता है जिससे वजन कम होता है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें