स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों और खालिस्तानी को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्नैप प्रोटेस्ट, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों और खालिस्तानी तत्वों के खतरे को लेकर विशेष अलर्ट किया गया है। लाल किले पर आयोजित समारोह में करीब 24 हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

तैनात होंगे 12 हजार पुलिसकर्मी

लाल किले में पीएम मोदी के समारोह की सुरक्षा में करीब 12 हजार दिल्ली पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दिल्ली पुलिस के साथ विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां मिलकर निगरानी करेंगी। लाल किला और आसपास 1000 से अधिक AI आधारित CCTV कैमरे लगाए गए।

सुरक्षा में QRT, SWAT कमांडो, स्नाइपर्स की टीम भी

AI वीडियो एनालिटिक्स से रियल-टाइम मॉनिटरिंग, भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एक्सेस कंट्रोल और एंटी-सबोटाज चेकिंग की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा में QRT, SWAT कमांडो, स्नाइपर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की तैनाती रहेगी।

वाहनों की होगी जांच

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस वाहनों की सघन जांच, लगातार गश्त और पूरे सुरक्षा क्षेत्र में कड़ी निगरानी करेगी। सरकारी प्रतिष्ठानों, संवेदनशील इलाकों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

लुटियन दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम

खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस विशेष सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। लुटियन दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए जाएंगे। सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निकाला जाएगा। इस दौरान चेकिंग व्यवस्ता भी काफी सख्त रहेगी।

पीएम मोदी लाल किले पर फहराएंगे झंडा

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कई अहम मुद्दों पर सरकार का विजन और उपलब्धियां देश के सामने रखी जाएंगी। समारोह को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

लाल किले के आसपास पार्किंग को लेकर खास प्लानिंग

पीएम मोदी द्वारा लाल किले पर दिए जाने वाले भाषण और कई वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दिल्ली पुलिस पहले से तैयार है। दिल्ली पुलिस ने लाल किले की तरफ जाने वाले वाहनों के लेकर रूट भी तैयार किया है। साथ ही पार्किंग को लेकर खास प्लानिंग की जा रही है।

ये भी पढे़ें: 

दिल्ली में बदलने जा रहे तीन नियम, सरकार सदन में पेश करेगी बिल; CAG की दो रिपोर्ट भी पटल पर रखी जाएगी





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें