पार्टनर का ईगो झेल-झेल कर हो गए हैं मेंटली ड्रेन? ये 5 ट्रिक्स बचाएंगी आपकी मानसिक शांति!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


How To Deal With A Narcissist Partner :  परफेक्ट रिलेशनशिप वही है जहाँ म्यूचुअल रिस्पेक्ट और प्यार हो. लेकिन अगर आपका पार्टनर हर वक्त आप पर डोमिनेट करे, खुद को ‘सर्वश्रेष्ठ’ समझे और आपकी फीलिंग्स को कचरा समझे, तो समझ जाइए मामला टॉक्सिक हो चुका है. अगर आपका जीवनसाथी हद से ज्यादा अहंकारी है और उसमें नार्सिसिस्ट (Narcissist) वाले रेड फ्लैग्स दिख रहे हैं, तो यह सिचुएशन आपको मेंटली और इमोशनली पूरी तरह ड्रेन कर सकती है. ऐसे इंसान के साथ रहना किसी माइंड गेम में फंसने जैसा है- जहाँ सब कुछ बस उनके ईगो, उनकी तारीफ और उनके रूल्स के इर्द-गिर्द घूमता है. जब आपका पार्टनर ही आपकी मेंटल पीस की बैंड बजाने लगे, तो अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट कैसे बचाएं?

नार्सिसिस्ट पार्टनर को चेंज करना लगभग इम्पॉसिबल है, लेकिन उनके बिहेवियर से खुद को इफ़ेक्ट होने से बचाना आपके हाथ में है. पहला रूल- अपनी मेंटल हेल्थ को प्रोटेक्ट करें. आइए जानते हैं इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करें.

समझें ‘नार्सिसिस्टिक सप्लाई’ का चक्र:
साइकोलॉजी रिसर्च के अनुसार, नार्सिसिस्ट व्यक्ति को अपनी ‘अहम’ को संतुष्ट करने के लिए दूसरों के ड्रामे, गुस्से या तारीफ की लगातार जरूरत होती है इसे ‘नार्सिसिस्टिक सप्लाई’ (Narcissistic Supply) कहा जाता है. जब आप उनकी बातों पर गुस्सा या रोना-धोना (प्रतिक्रिया) बंद कर देते हैं, तो उनका आप पर नियंत्रण कम होने लगता है.

पहचानें पार्टनर सिर्फ शॉर्ट-टेंपर्ड (गुस्सैल) है या नार्सिसिस्ट?
गुस्सा आता-जाता रहता है, लेकिन नार्सिसिज्म एक परमानेंट बिहेवियर पैटर्न है. अगर पार्टनर हमेशा ‘आई एम ऑलवेज राइट’ वाले मोड में रहता है, अपनी गलती कभी नहीं मानता, अटेंशन का भूखा है, इमोशनली ज़ीरो है और अपनी गलतियों का ठीकरा आप पर फोड़ता है (Gaslighting), तो ये क्लियर नार्सिसिस्ट रेड फ्लैग्स हैं.

गैसलाइटिंग (Gaslighting) को पहचानें:
नार्सिसिस्ट पार्टनर अक्सर आपकी याददाश्त और सच्चाई पर सवाल उठाते हैं (जैसे- “मैंने ऐसा कभी नहीं कहा, तुम पागल हो”). एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अपनी बात पर अड़े रहें और अपनी सच्चाई के सबूत के लिए डायरी या नोट्स बनाना शुरू करें ताकि आपका खुद पर विश्वास न डिगे.

इमोशनल डिटैचमेंट (Emotional Detachment) अपनाएं:
साइकोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, यह स्वीकार कर लें कि आपका पार्टनर आपको वह प्यार या सहानुभूति नहीं दे सकता जिसकी आप उम्मीद करते हैं. उनसे भावनात्मक उम्मीदें खत्म करने से उनका व्यवहार आपको गहरा झटका देना बंद कर देता है।

ट्रॉमा बॉन्डिंग (Trauma Bond) से बचें:
ऐसे रिश्तों में अक्सर पार्टनर पहले बहुत प्यार दिखाता है और फिर अपमानित करता है। इस चक्र की वजह से दिमाग एक तरह के ‘इमोशनल एडिक्शन’ में फंस जाता है। साइकोलॉजी मैगजीन्स की सलाह है कि इस बंधन को तोड़ने के लिए किसी प्रोफेशनल थेरेपिस्ट (Mental Health Expert) से व्यक्तिगत परामर्श जरूर लें।

जब पार्टनर अपनी गलती न माने तो क्या करें?
नार्सिसिस्ट से बहस करना दीवार से सिर टकराने जैसा है. वे लॉजिक से नहीं, बल्कि ‘जीतने के जुनून’ से बहस करते हैं. एनर्जी वेस्ट करने के बजाय कूल रहें और टॉपिक वहीं क्लोज कर दें.

अपनी मेंटल हेल्थ प्रोटेक्ट करने के लिए ये 5 हैक्स तुरंत ट्राय करें:

‘ग्रे रॉक’ हैक अपनाएं: उनकी बुरी बातों पर कोई इमोशनल रिएक्शन न दें. जब वे उकसाएं, तो पत्थर की तरह न्यूट्रल रहें. कोई रिएक्शन न मिलना उनके ईगो की हवा निकाल देता है.

स्ट्रांग बाउंड्रीज सेट करें: डिसाइड करें कि क्या बर्दाश्त करना है और क्या नहीं. अगर वे चिल्लाएं या इंसल्ट करें, तो साफ कहें, “रेस्पेक्ट से बात करो तभी बात होगी” और वहां से वॉक-आउट कर लें.

अपने रियलिटी-चेक पर भरोसा रखें: ऐसे लोग आपको गिल्ट-ट्रिप देंगे कि गलती आपकी ही है. उनकी बातों को दिल से न लगाएं, अपने सेल्फ-रेस्पेक्ट पर डाउट न करें.

अपना सपोर्ट सिस्टम बनाएं: सिर्फ पार्टनर पर डिपेंडेंट न रहें. क्लोज फ्रेंड्स, फैमिली या थेरेपिस्ट से कनेक्ट रहें ताकि आपको इमोशनल बैकअप मिलता रहे.

सेल्फ-केयर मोड ऑन करें: अपनी हॉबीज, वर्क, फिटनेस और मी-टाइम पर फोकस करें. जब आप खुद को वैल्यू देंगे, तो उनका बिहेवियर आपको डिस्टर्ब नहीं कर पाएगा.

 क्या टॉक्सिक पार्टनर के सुधरने का कोई चांस होता है?
चांस तभी है जब पार्टनर खुद अपना ईगो साइड में रखकर प्रोफेशनल थेरेपी ले. अगर वे बदलने को तैयार नहीं हैं, तो उन्हें सुधारने का ठेका न लें; अपनी मेंटल और इमोशनल हेल्थ को प्रायोरिटी दें.



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें