7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते इन राशि वालों को करियर, कारोबार और सामाजिक जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश बता रहे हैं कि कल का दिन किन 4 राशियों के लिए बेहद ही खास हो सकता है, करियर-कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कल की लकी राशियों का राशिफल।
मिथुन राशि: नौकरी में मिल सकती है तरक्की
कल का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के साथ किसी दूसरी जगह से बेहतर ऑफर भी मिल सकता है। छात्रों का किसी नए कोर्स में दाखिला लेने का विचार बन सकता है। कामकाज में जल्दबाजी से बचें, धैर्य के साथ आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
कन्या राशि: तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे
इन जातकों के लिए यह दिन बेहद खास रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। रास्ते में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होगा। किसी निर्णय को लेकर असमंजस हो तो परिवार की सलाह लेना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ घर के कामों में सहयोग करने से रिश्ते और मजबूत होंगे।
तुला राशि: सम्मान और धन लाभ के योग
कल का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। समाज में आपकी कार्यक्षमता और सक्रियता के लिए सम्मान मिल सकता है। साझेदारी में कोई योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। कारोबार में धन लाभ के योग हैं, लेकिन कर्मचारियों पर नजर रखें। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। निवेश से जुड़े फैसलों में विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि: विदेशी कंपनी से मिल सकता है मौका
आपके लिए भी कल का दिन शानदार रहने वाला है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को किसी विदेशी कंपनी से अवसर मिल सकता है। घर में सुखद और शांत माहौल बना रहेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी संभव है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। महिलाओं को अपने पसंदीदा काम के लिए समय मिलेगा
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि पर नक्षत्र बदलेंगे शुक्र ग्रह, मिथुन-सिंह सहित 3 राशियों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस







