‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में क्या मिहिर के कातिल का चेहरा आएगा सामने? तुलसी के हाथ लगेगा सुराग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का अपकमिंग एपिसोड इमोशनल ड्रामे से भरपूर होगा, जिसे देख दर्शक एक बार फिर भावुक होने वाले हैं। आगे की कहानी में दिखाया जाएगा तुलसी अपने ही परिवार के चक्रव्यूह में फंस जाती है और शांतिनिकेतन में तृप्ति की वापसी के बाद चौंकाने वाले मोड़ आते हैं, क्योंकि वह तुलसी और विरानी परिवार को बर्बाद करने की कसम खाती है। एकता कपूर के इस लोकप्रिय टीवी सीरियल में हाल ही में देखने को मिला कि करण पहले ही बिजनेस के लिए तृप्ति से हाथ मिला चुका है। यह सोचकर कि यह सिर्फ एक प्रोफेशनल रिश्ता है। हालांकि, वह तब हैरान रह जाता है जब साहिल भी तृप्ति के साथ पार्टनर बन जाता है। वही साहिल, जिसने पहले करण के उसके साथ डील करने पर आपत्ति जताई थी।

तुलसी की दुश्मन से साहिल और करण ने मिलाया हाथ

करण साहिल से सवाल करता है कि उसे तृप्ति के बुरे अतीत और इस बात की याद दिलाता है कि वह कभी उसकी एक्स-वाइफ थी, लेकिन साहिल उसे यह कहकर चौंका देता है कि शायद तृप्ति बदल गई है और वह बस अपने पिता हेमंत के रास्ते पर चल रहा है। इसके पहले उसने अतीत में अपने परिवार के सबसे बड़े दुश्मन न्योना के साथ बिजनेस किया था। साहिल साफ कर देता है कि अब वह सिर्फ अपने और अपने बेटे देव के बारे में सोचता है और अगर तृप्ति के साथ काम करने से उसे मदद मिलती है तो उसे कोई दिक्कत नहीं है। तुलसी तब हैरान रह जाती है, जब तृप्ति बताती है कि साहिल ही नहीं, बल्कि करण भी अब बिजनेस में उसके साथ हैं। तृप्ति तुलसी को चुनौती देती है और कहती है कि उसने खुद ही अपने दुश्मनों के लिए दरवाजे खोले हैं।

मिहिर के कातिल का चेहरा आएगा सामने?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में अब तृप्ति की बात सच होती दिखाई देगी और इसमें सायरा का हाथ होगा, जो तृप्ति के सौतेले बेटे सिड से प्यार करती है। उनकी शादी की कहानी तुलसी के लिए और भी कई चौंकाने वाले मोड़ लाएगी, जिससे वह तृप्ति के जाल में और बुरी तरह फंस जाएगी। अपने ही परिवार वालों को दुश्मनों का साथ देते देख तुलसी को बाहर निकलने का कोई साफ रास्ता नहीं सूझ रहा है। तुलसी ने हमेशा मुश्किल हालात का सामना किया है और जीत हासिल की है, लेकिन इस बार उसके बेटे ही उसके दुश्मनों का शांतिनिकेतन में स्वागत कर रहे हैं। वहीं क्या तुलसी अपने पति मिहिर के कातिल का पता लगा पाएगी। कौन चुपके से मिहिर से जुड़े रिकॉर्ड्स में हेर-फेर कर रहा है?

ये भी पढ़ें – ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी ने खोली करण की पोल, मिहिर को लेकर खुला बड़ा राज

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में वैष्णवी देगी तुलसी को धोखा, तृप्ति से मिलाएगी हाथ





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें