25 साल की उम्र में इंग्लैंड के गेंदबाज ने लिया संन्यास, सिर्फ 4 इंटरनेशनल मैच में मिला मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने महज 25 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने साल 2024 में इंग्लैंड के लिए 4 इंटरनेशनल मैच खेले थे, लेकिन अब उन्होंने अचानक प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पीठ में लगी गंभीर चोट के कारण वे पिछले साल जून से एक भी क्रिकेट मैच नहीं खेल पाए थे। लगातार चोटिल होने की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का यह कठिन फैसला लिया। बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के 40 साल के जो डेनली ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था।

जॉन टर्नर ने खेले हैं सिर्फ 4 इंटरनेशनल मैच

जॉन टर्नर का जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था। हैम्पशायर टीम के साथ उनका करार अभी दो साल और बचा हुआ था। साल 2024 के अंत में जब इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी, तब उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे और 2 टी20 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे। घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा था। लेकिन लगातार चोटों से परेशान रहने के कारण वे हैम्पशायर की काउंटी चैंपियनशिप टीम में भी अपनी पक्की जगह नहीं बना पाए। वे इस टीम के लिए केवल 7 फर्स्ट-क्लास मैच ही खेल सके। इसके बाद, साल 2025 की शुरुआत में उन्होंने लैंकाशायर टीम के साथ लोन पर जुड़कर 3 मैच खेले थे, लेकिन दोबारा चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

रिटायरमेंट के फैसले पास जॉन टर्नर ने क्या कहा?

टर्नर ने एक बयान में कहा कि पेशेवर और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना था। हैम्पशायर और इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे बचपन के सपनों को जीने जैसा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है और आप समझ सकते हैं कि यह मेरे लिए सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा है। पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से मैं एक साल से ज्यादा समय से खेल से दूर हूं। मेरी चोटों के इतिहास ने मुझे क्रिकेट में और क्रिकेट के बाहर अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। आखिरकार, मुझे लगा कि जिंदगी में नई चुनौतियों को चुनने का यह बिल्कुल सही समय है।

इंग्लिश तेज गेंदबाज ने अंत में कहा कि हैम्पशायर के लिए पेशेवर क्रिकेटर के रूप में बिताए पिछले पांच साल मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन साल रहे हैं। जिस दिन मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए इस क्लब से जुड़ा था, उसी दिन से सभी ने मेरा बहुत प्यार से स्वागत किया और उनका यह बर्ताव कभी नहीं बदला।

यह भी पढ़ें

केवल 47 बॉल पर ठोक दी ताबड़तोड़ सेंचुरी, 9 छक्के और 6 चौके, 200 से अधिक का स्ट्राइक रेट

फिटनेस की वजह से पहले दो टेस्ट से बाहर हुआ धाकड़ ऑलराउंडर, तीसरे टेस्ट में हो सकती है वापसी

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें