विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा करिश्माई कैच, लॉर्ड्स में MI को मिली रोमांचक जीत, देखें VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


6 अगस्त को द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट और MI लंदन के बीच एक मैच खेला गया। लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में MI लंदन की टीम ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। MI की इस जीत में बल्ले से सिकंदर रजा ने अहम भूमिका निभाई। वहीं फील्डिंग में बाउंड्री लाइन पर विल जैक्स ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए लंदन स्पिरिट की टीम ने 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में MI ने 94 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।

बाउंड्री लाइन पर विल जैक्स ने पकड़ा शानदार कैच

MI लंदन ने इस मैच में टॉस जीतकर लंदन स्पिरिट को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लुहान-ड्रे प्रेटोरियस और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। बेयरस्टो इस मैच में 7 बॉल पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन प्रेटोरियस ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। वह एक छोर से लगातार रन बना रहे थे। लेकिन पारी की 49वीं गेंद पर विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच पकड़कर लुहान-ड्रे प्रेटोरियस को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 28 बॉल पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

सिकंदर रजा ने 16 गेंदों में बनाए 32 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने MI की टीम के सामने 161 रन का टारगेट रखा। टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। विल जैक्स 9 बॉल पर 18 रन, वहीं जेम्स विंस 13 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सैम करन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 32 बॉल पर 43 रन की साझेदारी हुई। करन 23 बॉल पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सिकंदर रजा बैटिंग के लिए आए और उन्होंने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अपनी पारी में रजा ने 4 छक्के लगाए। अंत में MI लंदन की टीम ने 94 गेंदों में 164 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है MI लंदन की टीम

आपको बता दें कि MI लंदन के लिए यह इस सीजन की चौथी जीत है। टीम ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें दो में हार का सामना करना पड़ा है। 16 अंकों के साथ MI लंदन की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 6 मैचों में 5 जीत और 20 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। आपको बता दें कि इस सीजन MI लंदन का एक मैच देखने के लिए रोहित शर्मा भी इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें

RCB के पूर्व तेज गेंदबाज बन सकते हैं कर्नाटक के हेड कोच, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में झटक चुके हैं 500+ विकेट

हैरी ब्रूक नहीं, जो रूट को क्यों मिली टेस्ट कप्तानी? ECB के नेशनल सेलेक्टर ने बताया बड़ा कारण

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें