Burqa clad women stole gold chain, jewellery shop robbery video : काउंटर पर चढ़ी और झट से उड़ा ली सोने की चेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तेलंगाना स्थित विकाराबाद जिले के तांडुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। इसमें बुर्का पहनी दो महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप से सोने की चेन चुराने का शातिराना तरीका अपनाया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, दुकान में 6 लोगों का एक गिरोह मौजूद था जिसमें बुर्का पहने 4 महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल थे। स्टाफ का ध्यान भटकाने के बाद एक महिला ने काउंटर पर चढ़कर वारदात को अंजाम दिया है। 

दुकानदार के सामने काउंटर पर चढ़कर की चोरी 

वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बुर्काधारी महिलाएं दुकान में दाखिल हुईं और सोने की चेन दिखाने को कहा। स्टाफ उन्हें सोने के आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान सबसे पीछे युवक और बच्चे के साथ खड़ी महिला एक्टिव हो गई। मौका देखकर वो काउंटर पर चढ़ी और बैठकर सामने बना ज्वैलरी का कंपार्टमेंट खोलकर उसमें से सोने की चेन गायब कर दी। इसके बार उसने साथ खड़े युवक को वही 10 ग्राम सोने की चेन दे दी और उसने संभवत: चेन को बैग में रख लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने साथियों को इशारा किया और सभी एक साथ दुकान से बाहर निकल गईं।  

सीसीटीवी में कैद पर हुई पूरी वारदात 

महिलाओं के जाने के बाद जब दुकान के मालिक को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की। इससे पूरी करतूत साफ नजर आई। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। जांच में पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या ये महिलाएं किसी बड़े गैंग का हिस्सा हैं या पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रही हैं। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं कितनी चालाकी से काम करती हैं। एक महिला स्टाफ का ध्यान भटकाती है तो दूसरी असली चेन को नकली से बदल देती है। यह तरीका इतना तेज और साफ था कि सामान्य नजर में पकड़ना मुश्किल था। वीडियो वायरल होने के बाद लोग दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।   


गौरतलब है कि, ज्वैलरी शॉप मालिकों के लिए यह घटना सबक है। ग्राहकों की पहचान पूरी तरह न होने पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। पुलिस ने अपील की है कि ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत दें और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें –

घरों की आसमान छूती कीमतों पर शख्स ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘खरीदने की क्षमता खोकर अब ज्यादा खर्च कर रहा हूं’





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें