WB ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ सब-असिस्टेंट इंजीनियर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है। राज्य की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने जामबनी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO Office) में तैनात एक सब-असिस्टेंट इंजीनियर को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी इंजीनियर की पहचान बिमल साहा के रूप में हुई है। बिमल साहा जामबनी BDO कार्यालय में सब-असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बिमल को जिस केस में दोषी पाया गया है वो मामला एक निर्माण कार्य के बिल भुगतान से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में एक सब-हेल्थ सेंटर के निर्माण का काम पहले से ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका था। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने वाले एक सब-कॉन्ट्रैक्टर का बकाया बिल पासा होना बाकी था। इंजीनियर बिमल साहा पर आरोप है कि उसने इस पेंडिंग बिल को क्लियर करने और फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में सब-कॉन्ट्रैक्टर से 2 लाख रुपए देनी की मांग की थी। 

एसीबी ने बिछाया जाल

भ्रष्ट अधिकारी की हरकतों से तंग आकर सब-कॉन्ट्रैक्टर ने एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पुख्ता रणनीति तैयार की। इसके बाद शिकायतकर्ता सब-कॉन्ट्रैक्टर गुरुवार की शाम को तयशुदा जगह पर इंजीनियर बिमल साहा को रिश्वत की रकम देने के लिए पहुंचा। जैसे ही इंजीनियर ने पैसे अपने हाथ में लिए ताक में बैठी ऐसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। एसीबी की टीम ने आरोपी इंजीनियर के पास से 2 लाख की नकदी भी बरामद कर ली। 

भ्रष्ट इंजीनियर एसीबी के अधिकारियों के द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार अब इंजीनियर से गहन पूछताछ की जा रही है। एसीबी की टीम यह पता लगाने में लगी है कि इस भ्रष्टाचार के खेल में केवल इंजीनियर ही शामिल है या कोई और भी। एसीबी यह जानने की कोशिश कर रही है कि भ्रष्टाचार के मामले में कहीं किसी उच्च अधिकारी की मिली भगत तो नहीं है। एसीबी की इस सफल कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की आम जनता और ठेकेदारों में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन के द्वारा अब शिकंजा कसा जाएगा। 

ये भी पढ़ें- 

बालू लदे ट्रकों को रोक कर रहा था वसूली, खुद को बताया बीजेपी नेता; VIDEO वायरल होने के बाद एक गिरफ्तार





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें