ACC मेन्स प्रीमियर कप से पहले नेपाल ने बदला कप्तान, 26 साल के खिलाड़ी को सौंपी टीम की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

नेपाल क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व स्पिनर संदीप लामिछाने को नेपाल का नया वनडे कप्तान बनाया गया है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके 26 साल के संदीप लामिछाने अब रोहित पॉडेल की जगह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने अब तक 78 मैचों में 142 विकेट लिए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने 10 अगस्त को उनके कप्तान बनने की पुष्टि की और बताया कि वह आने वाले ACC मेन्स प्रीमियर कप में टीम की अगुवाई करेंगे।

ACC मेन्स प्रीमियर कप में नेपाल की कप्तानी करेंगे संदीप लामिछाने

नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि संदीप लामिछाने को नेपाल का नया वनडे कप्तान बनाया गया है और वह आगामी ACC मेन्स प्रीमियर कप में टीम की कमान संभालेंगे। संदीप लामिछाने ने 1 अगस्त 2018 को नेपाल के लिए वनडे डेब्यू किया था और उनके पास पहले भी नेपाल की कप्तानी करने का अनुभव है। उन्होंने साल 2022 में 14 वनडे मैचों में नेपाल टीम की कप्तानी की थी, जिसके बाद 2023 में रोहित पॉडेल ने यह जिम्मेदारी संभाली थी।

30 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट

संदीप लामिछाने जब पहली बार नेपाल के वनडे कप्तान बने थे, तब टीम ने 4 मैच जीते थे और 9 मैचों में उसे हार मिली थी, जबकि 1 मैच बराबर (टाई) रहा था। अब वह एक बार फिर कप्तान के रूप में वापसी कर रहे हैं और ‘ACC मेन्स प्रीमियर कप’ के बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। ACC मेन्स प्रीमियर कप 2026 का टूर्नामेंट मलेशिया में 30 अगस्त से 12 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट 2027 के एशिया कप के लिए एक क्वालीफायर की तरह होगा, जहां टॉप पर रहने वाली 3 टीमों को सीधे अगले साल के एशिया कप में खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद नेपाल की टीम एशियन गेम्स में खेलती हुई नजर आएगी।

रोहित पॉडेल को भी रखा गया है टीम में

कप्तानी से हटाए जाने के बाद भी रोहित पॉडेल को ACC मेन्स प्रीमियर कप के लिए नेपाल की टीम में रखा गया है। उनके अलावा दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी, आसिफ शेख जैसे पुराने-अनुभवी खिलाड़ियों और ऑलराउंडर गुलशन झा को भी टीम में जगह मिली है। ACC मेन्स प्रीमियर कप 2026 में नेपाल को बहरीन, हांगकांग, मलेशिया और सऊदी अरब के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। नेपाल टीम अपने अभियान की शुरुआत 1 सितंबर को कुआलालमपुर के बायूमास ओवल मैदान पर सऊदी अरब के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।

ACC मेन्स प्रीमियर कप के लिए नेपाल का स्क्वॉड: संदीप लामिछाने (कप्तान), आसिफ शेख, अर्जुन कुमाल, रोहित पॉडेल, देव खनाल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप जोरा, बसीर अहमद, डॉ ईशान पांडे, गुलशन झा, शेर मल्ला, ललित राजबंशी, करण के.सी, हेमन्त धामी

यह भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, क्या मुंबई इंडियंस से चले जाएंगे

शुभमन गिल का कप्तानी में कैसा रहा है रिकॉर्ड? अबकी बार श्रीलंका में होगा असली टेस्ट

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें