पंजाब के जालंधर में पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। विदेश में बैठे आतंकी पूरा मॉड्यूल चला रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति के पास 86 हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी व्यक्ति ने ये बम डेड लेटर बॉक्स/ड्रॉप लोकेशन से उठाए थे। उसे इस लोकेशन के बारे में विदेश में बैठे आतंकी ने बताया था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच करने के लिए जांच कर रही है।
यह कार्रवाई जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने शहीद भगत सिंह नगर पुलिस के साथ मिलकर की है। इस जॉइंट ऑपरेशन में आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इस मॉड्यूल को विदेश में बैठे हैंडलर चला रहे थे।
पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी पुलिस
पुलिस ने एक मुख्य ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 86-पी हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ने विदेश में बैठे हैंडलरों के कहने पर जालंधर के आदमपुर के पास एक डेड लेटर बॉक्स से ग्रेनेड हासिल किया था। पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें विदेशी हैंडलर, स्थानीय सपोर्ट नेटवर्क और फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज शामिल हैं।
डीजीपी ने दी जानकारी
पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर लिखा, “सीमा पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, एक प्रमुख संचालक की गिरफ्तारी के साथ विदेशी-आधारित संचालकों द्वारा संचालित एक आईएसआई-प्रायोजित बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और एक योजनाबद्ध हमले को विफल करते हुए 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपियों ने कथित तौर पर विदेशी-आधारित संचालकों के निर्देश पर जालंधर के आदमपुर के पास एक डीएलबी से ग्रेनेड हासिल किया था। बीएनएस और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पीएस सदर नवांशहर एसबीएसनगर में एक एफआईआर दर्ज की गई है। विदेशी आकाओं, स्थानीय समर्थन नेटवर्क और फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज सहित पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच चल रही है।”
यह भी पढ़ें-
फाजिल्का बॉर्डर पर पाकिस्तान की साजिश नाकाम, ड्रोन के साथ पिस्टल और कारतूस बरामद









