‘ममता बनर्जी लाशों पर राजनीति कर रहीं, कानून व्यवस्था को खराब करना चाहती हैं’, CM शुभेंदु अधिकारी ने ऐसा क्यों कहा?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इल्जाम लगाया कि ममता बनर्जी अब लाशों पर राजनीति कर रही हैं। बंगाल में कानून व्यवस्था को खराब करना चाहती हैं। असल में शुभेंदु अधिकारी आज बिरजू केवट के घर पहुंचे थे। बिरजू तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था, उसकी पुलिस स्टेशन में मौत हो गई थी। रविवार को ममता बनर्जी भी प्रशासन को बताए बिना बिरजू केवट के परिवार से मिलने पहुंची थीं। वहां कुछ लोगों ने ममता बनर्जी का विरोध किया था और उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंका था। ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया, उन्हें जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, सोमवार को शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के परिवार से कोई हमदर्दी नहीं हैं, वो सिर्फ सियासी ड्रामा कर रही हैं। अगर उनकी नियत साफ होती तो वो प्रशासन को अपने आने की जानकारी देती।

ममता का कदम पॉलिटिकली मोटिवेटेड- CM

शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि “ममता बनर्जी ने जो किया, वो पॉलिटिकली मोटिवेटेड है। ममता बनर्जी खुद चीफ मिनिस्टर रही हैं, उन्हें पता है कि अगर कोई नेता जनता के बीच जाता है तो उससे पहले प्रशासन को जानकारी दी जाती है। प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम करता है। जब ममता बनर्जी चीफ मिनिस्टर थीं तब कई बीजेपी वर्कर्स की हत्या हुई। उन्होंने तब ना किसी से मुलाकात की और ना किसी को कंपनसेशन दिया। आज वो सिर्फ माहौल खराब करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस को अपने विजिट की जानकारी नहीं दी थी।”

दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी- CM

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ये सही है कि पुलिस स्टेशन में जिस व्यक्ति की मौत हुई, वो तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता है। लेकिन फिर भी बीजेपी सरकार उसके परिवार को इंसाफ देगी। दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का वादा किया और परिवार को दस लाख रुपए का चेक सौंपा। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को बिरजू केवट के परिवार से कोई हमदर्दी नहीं है, इसीलिए बिरजू के परिवार ने ममता से मिलने से इंकार कर दिया था। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन पीड़ित परिवार सरकार के एक्शन से संतुष्ट है। ममता बनर्जी परिवार से मिलने आई थीं तो उन्हें यहां विरोध का सामना करना पड़ा क्योंकि सरकार ने दोषी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है, मुआवजा दिया जा चुका है। शुभेंदु ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सरकार के एक्शन से बिरजू का परिवार संतुष्ट है।

पीड़ित परिवार ने क्या कहा?

सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार का बयान भी सामने आया। बिरजू केवट की पत्नी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने उनकी मदद तो की है लेकिन वो चाहती हैं कि जिन पुलिस वालों ने उनके पति की हत्या की, उन्हें सरकार सजा दे। जिस पुलिस स्टेशन में उनके पति की मौत हुई, उस पुलिस स्टेशन में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए।

TMC नेताओं ने लगाया आरोप

TMC वर्कर की पुलिस कस्टडी में मौत और फिर ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को अभिषेक बनर्जी ने स्टेट स्पॉनसर करार दिया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि “बीजेपी ने कहा था “भय आउट, भरोसा इन” होगा लेकिन हालात उलटे हैं। आज बंगाल में “भरोसा आउट हो गया है-भय की एंट्री” हो गई है।” वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि “बंगाल में जिस तरह से ममता बनर्जी को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है, वो सब राज्य सरकार के इशारे पर हो रहा है। बीजेपी के गुंडे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर हमले कर रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।”

ममता गुट में वापसी कर सकते हैं कई विधायक

TMC ने आज बंगाल विधानसभा में भी जोरदार प्रोटेस्ट किया और ममता बनर्जी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उनकी डिमांड है कि दीदी के काफिले पर हमला करने वालों की पहचान हो और पुलिस कस्टडी में हुई TMC वर्कर की मौत मामले की ज्युडिशियल इन्क्वॉयरी हो। विधानसभा में टीएमसी के प्रोटेस्ट के बीच आज एक इंटरेस्टिंग तस्वीर भी दिखी। ममता बनर्जी का साथ छोड़कर जा चुके कुछ विधायक इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए। माना जा रहा है कि 22 से 23 विधायक ममता बनर्जी गुट में वापसी करने वाले हैं। हालांकि ये नंबर्स अभी ऑफिशियल नहीं हैं लेकिन ममता गुट में वापस लौटे तौसीफुर रहमान ने बताया कि वो ऋतब्रत गुट में इसलिए चले गए थे क्योंकि उन्हें कहा गया था दीदी का साथ मिलता रहेगा। लेकिन अब हालात वैसे नहीं दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी पर हमले को लेकर CM शुभेंदु अधिकारी का बयान, “उनकी Z+ सिक्योरिटी वापस नहीं ली गई है”

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में इन 325 लोगों को मिलेगी 10,000 रुपये महीने की पेंशन, इमरजेंसी से है कनेक्शन





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें