पूर्व बर्दवान में भागीरथी नदी में डूबे 65 वर्षीय वृद्ध, नाविकों की कोशिशों के बावजूद जलकुंभी में समाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीरथी नदी में स्नान करने के दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध के डूबकर लापता होने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लापता व्यक्ति की पहचान आठघर सिमलन पंचायत के सूर्यपुर निवासी रामप्रसाद घोष (65) के रूप में हुई है।  मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को रामप्रसाद घोष साइकिल से घर से निकलकर पियारीनगर स्थित जेबीएम ईंट भट्ठा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान करने के दौरान अचानक वह भागीरथी नदी के गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि वह कुछ दूरी तक पानी में बहते हुए पियारीनगर फेरीघाट के आसपास पहुंचे, जहां अचानक पानी में समा गए।

नाविकों की कोशिश भी रही नाकाम

घटना के समय नदी में मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। नाविकों ने बांस डालकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अचानक वह पानी के बीच मौजूद जलकुंभी में डूब गए और इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया।

प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम तैनात

लापता वृद्ध के बेटे ने बताया कि उनके पिता साइकिल से घर से स्नान करने के लिए पियारीनगर जेबीएम ईंट भट्ठा घाट गए थे। वहीं स्नान करने के दौरान अचानक नदी में डूब गए। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तक रामप्रसाद घोष का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना की सूचना मिलने के बाद डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम ने नदी में उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर कालना थाने के आईसी, धात्रीग्राम फांड़ी के आईसी सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद हैं। नदी में लापता वृद्ध की तलाश जारी है।

रोजाना 25 से अधिक लोग डूबने से गंवाते हैं जान

चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (CINI) और द जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के सर्वे के अनुसार,  पश्चिम बंगाल में हर दिन औसतन 25 से ज्यादा लोग डूबने की वजह से अपनी जान गंवाते हैं, जिनमें से आधे बच्चे हैं। सर्वे के मुताबिक, हर साल सूबे में करीब 9000 लोग डूबने की वजह से मरते हैं। यह सर्वे पिछले साल राज्य की लगभग 1.8 करोड़ आबादी पर किया गया था। सर्वे में पाया गया कि 1 से 9 साल के बच्चे सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। इन बच्चों की मृत्यु दर 121 प्रति लाख है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा में से है।

(रिपोर्ट-बिज्जू मंडल)

ये भी पढ़ें-

बेटी पसंद नहीं थी तो फांसी पर लटका दिया, पत्नी के मायके जाते ही उठाया खौफनाक कदम



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें