पिता ने 2 मासूम बेटों पर ब्लेड से किया वार, 7 साल के देवाशं की मौत; 11 साल का सुशांत जिंदगी-मौत से जूझ रहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने ही 2 मासूम बेटों की गर्दन पर ब्लेड जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 7 वर्षीय छोटे बेटे देवांश बदखल की मौत हो गई जबकि 11 वर्षीय बड़ा बेटा सुशांत बदखल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दुर्गापुर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर कॉलोनी में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पिता मंगेश बदखल को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार मंगेश बदखल अपने दोनों बच्चों के साथ अपने भाई राहुल बदखल के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के चंद्रपुर क्षेत्र स्थित क्वार्टर क्रमांक एम-29 में रह रहा था। मंगेश की पत्नी कुछ माह पूर्व पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चली गई थी इसके बाद मंगेश ऑटो चलाकर अपने दोनों बच्चों की देखभाल कर रहा था।

हमले की वजह क्या?

बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को वापस घर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहा था इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था। हालांकि बच्चों पर जानलेवा हमला करने के पीछे का वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और पत्नी बच्चों को छोड़कर अलग रह रही थी। इसी बात की हताशा में आरोपी ने अपने दोनों मासूम बच्चों के गले पर धारदार ब्लेड से वार कर दिया।

accused father

Image Source : REPORTER INPUTआरोपी पिता।

पिता ने भी की सुसाइड की कोशिश

सोमवार देर शाम हुई इस वारदात में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों पर हमला करने के बाद आरोपी पिता ने खुद भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने देवांश बदखल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े बेटे सुशांत की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

शक्तिनगर कॉलोनी में सनसनी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आयुष नोपनी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले सहित दुर्गापुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी मंगेश बदखल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है।

इस निर्मम वारदात के बाद शक्तिनगर कॉलोनी में सनसनी फैल गई है। जिस पिता पर बच्चों के सुरक्षा की जिम्मेदारी थी उसी पर अपने मासूम बेटों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगने से इलाके में गुस्से और अविश्वास का माहौल है। 

वहीं, बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास एक होटल में भी ऐसी घटना घटी, जिससे कोहराम मच गया है। होटल के रूम में एक शख्स ने अपनी 2 बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। 

(रिपोर्ट- मिलिंद दिंन्डेवार)

यह भी पढ़ें-

CCTV में सहेली के साथ दिखी, फिर कहां गायब हो गई केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा? रेलवे ट्रैक पर मिले यूनिफॉर्म और बैग

सूरत में रेजिडेंट डॉक्टर ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सर्जन पिता का इकलौता बेटा; 6 महीने पहले हुई थी सगाई





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें