मोहनिया में 75 लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर की जा रही थी सप्लाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया तस्करी के नए-नए तरीके अपनाकर राज्य में अवैध शराब पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत बाजार में 72 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है। शराबक की ये खेप पंजाब से बिहार लाई जा रही थी। पूरे मामले में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

75 लाख की अवैध शराब बरामद

उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार ने बताया, गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से एक 14 चक्का ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर बिहार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस और उत्पाद टीम ने दुर्गावती से ही संदिग्ध ट्रक का पीछा करना शुरू किया और आखिर में मोहनिया चेकपोस्ट पर ट्रक को रोक लिया।

550 पेटी विदेशी शराब जब्त

जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक के अंदर बेहद शातिराना तरीके से एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। स्कैनर और पुलिस की नजरों से बचाने के लिए तहखाने के चारों ओर जैविक खाद यानि गोबर से भरे बोरे लादे गए थे। तहखाने की तलाशी लेने पर 550 पेटी शराब बरामद की गई। करीब 4815 लीटर विदेशी शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

पंजाब से बिहार लाई जा रही थी शराब की खेप

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विकास और नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो हरियाणा के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी विकास ने बताया कि उसने यह ट्रक कानपुर से लिया था और इसे पटना पहुंचाना था। इसके बदले उन्हें 50 हजार रुपये देने की बात हुई थी। उत्पाद विभाग के अनुसार, मुख्य शराब कारोबारियों के नाम और उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में जल्द से जल्द आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट- मुकुल जायसवाल (कैमूर) 

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें