40 की उम्र में नौकरी छूटना आमतौर पर करियर का बड़ा झटका माना जाता है। लेकिन एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा कर बताया कि लेऑफ के कुछ बड़े फायदे भी हो सकते हैं। यह पोस्ट काफी वायरल भी हो रही है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह अनुभव काम के साथ आपके रिश्ते को पूरी तरह बदल देता है। उनका तर्क है कि इस तरह की असफलता दोस्ती, पैसे और काम के साथ अपने रिश्ते के बारे में अप्रत्याशित सबक भी सिखा सकती है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @midlifereboot43 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दावा है कि, इस शख्स ने करीब 18 साल कॉर्पोरेट लीडरशिप रोल में बिताए। वीडियो में उन्होंने तीन मुख्य फायदे गिनाए। पहला, सच्चे दोस्तों की पहचान। उन्होंने कहा, “लोग हैरान होते हैं जब मैं बताता हूं कि 40 की उम्र में लेऑफ के बड़े फायदे हैं। सबसे पहले, आप जल्दी जान जाते हैं कि आपके असली दोस्त कौन हैं। जो आपको कॉफी पर ले जाते हैं और हाल-चाल पूछते रहते हैं, बनाम जो एक लाइन का मैसेज भेजकर गायब हो जाते हैं।” वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नौकरी से निकाले जाने का सबसे अच्छा पहलू।’ उन्होंने बताया कि जहां ज्यादातर लोग करियर के बीच में होने वाले इस व्यवधान के शुरुआती झटके पर ध्यान केंद्रित करते हैं, वहीं यह अनुभव एक ऐसा कार्यकारी रीसेट प्रदान कर सकता है जो सामान्य कामकाजी वर्षों में कभी संभव नहीं होता।
दूसरा फायदा: फाइनेंस रिएलिटी चेक
उन्होंने वित्तीय हकीकत की जांच को दूसरा फायदा बताया। उनके मुताबिक, आय अचानक शून्य हो जाने पर असली जरूरतें और फिजूलखर्ची का फर्क साफ दिखने लगता है। लाइफस्टाइल का दिखावा अपने आप खत्म हो जाता है।
काम के प्रति नजरिया: तीसरा फायदा
तीसरा और सबसे बड़ा फायदा काम के प्रति नजरिया बदलना। उन्होंने कहा, ‘यह काम के साथ आपके रिश्ते को पूरी तरह रीसेट कर देता है। अब जब मैं फिर से टीमें लीड कर रहा हूं, तो छोटी-छोटी बातों पर तनाव नहीं लेता, क्योंकि मुझे पता चल गया कि यह सब अस्थायी है। वे बोले कि, मैं यह नहीं कह रहा कि आपको छंटनी से गुजरना होगा, लेकिन हम जैसे लोगों से सीखना, जो इससे गुजर चुके हैं, आपके दृष्टिकोण को पूरी तरह से बदल सकता है’
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दीं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘खुशकिस्मत से मुझे खुद इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन दूसरों की छंटनी से मैंने बहुत कुछ सीखा है।’
दूसरे ने लिखा कि, ‘हां, मैं आपसे सहमत हूं।’
तीसरे ने कहा, ‘यह बिल्कुल सच है।’
एक अन्य यूजर्स ने कहा, ‘हां, आप सही हैं।’
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
Google की एम्प्लॉई ने फैमिली को कराया बेंगलुरु ऑफिस का टूर, रिएक्शन हो रहा वायरल; Video








