‘मैं जा रही हूं दुनिया से, पति अपने घर वालों को खुश रखें’, पैर पर लिखकर महिला ने की खुदकुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

गुजरात में वडोदरा के उंडेरा इलाके में 31 साल की विवाहित महिला ने ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सीमा ने आत्महत्या से पहले अपने पैर पर हिंदी में लिखा, “मैं जा रही हूं दुनिया से, पति अपने घर वालों को खुश रखे, मैं सहन नहीं कर पाई।” आखिरी लाइन में मृतका ने दोबारा लिखा कि पति अपने घर वालों को खुश रखे।

मृतका के मायके से मांगे जा रहे थे 2 लाख रुपये

बताया जा रहा है कि मई 2026 में पति सुनीर कुमार ने प्लॉट खरीदने के लिए सीमा से मायके से दो लाख रुपये लाने की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि पति, सास और ससुर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। फिर 9 अगस्त को पति ने सीमा की भाभी को फोन कर आत्महत्या की जानकारी दी।

मां के बिना दुनिया में अकेली रह गई 8 महीने की बेटी

मृतका की करीब आठ महीने की बेटी भी है, जो मां के बिना अकेली हो गई है। मृतका सीमा के मायके वालों ने इंसाफ की मांग की है। उधर, पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और बॉडी को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी साफ हो जाएगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच और आगे बढ़ाई जाएगी।

पुलिस ने दिया दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी मामले में दोषी होगा, उसको सजा दिलाई है। दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले अप्रैल महीने में गुजरात के दाहोद में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की थी। इस घटना में महिलाएं खुद तो बच गई थी लेकिन 5 बच्चों की मौत हो गई थी। एक घटना में कुएं में डूबने और दूसरे में जहर की वजह से बच्चों की जान गई थी।

(इनपुट- सत्यम)

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें। 

या TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक) 

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

ये भी पढ़ें- Video: युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने उसकी ननद को पुलिस की गाड़ी से खींचकर पीटा, कपड़े फाड़े, 10 गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें