मिचेल स्टार्क ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, टॉप 10 में पहुंचने के बेहद करीब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मिचेल स्टार्क की गिनती आज की तारीख में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में होती है। बांग्लादेश के खिलाफ भले ही ऑस्ट्रेलिया टीम इस वक्त संघर्ष कर रही हो, लेकिन स्टार्क ने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। इतना नहीं, वे जल्द ही सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में भी पहुंच जाएंगे। हो सकता है कि इसी बांग्लादेश सीरीज के दौरान ही वे इस मुकाम को हासिल कर लें। 

मिचेल स्टार्क के नाम हुए 435 विकेट, कपिल देव ने निकल गए आगे

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट के दूसरे ​दिन जैसे ही मिचेल स्टार्क ने अपना दूसरा विकेट लिया वे भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक कपिल देव से आगे निकल गए हैं। टेस्ट में अब स्टार्क के 435 विकेट हो गए हैं। साल 1994 में कपिल देव ने न्यूजीलैंड के रिचर्ड्स हेडली का रिकॉर्ड तोड़ा था और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हो गए थे। हेडली ने 431 विकेट लिए थे। पहले नंबर पर पहुंचने के कुछ ही दिन बाद कपिल देव क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

440 विकेट पूरे करते ही सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में आ जाएंगे

आज की तारीख में देखें तो कपिल देव टॉप 10 में काफी नीचे आ चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने अब तक 106 टेस्ट खेलकर 435 विकेट ले लिए हैं। अब उनका अगला निशाना साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन होंगे। जिन्होंने 93 टेस्ट खेलकर 439 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिनके नाम 800 विकेट हैं। इस लिस्ट में डेल स्टेन अभी 10वें नंबर पर हैं, लेकिन 440 विकेट पूरे करते ही स्टार्क दसवें नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो जाएंगे। 

बांग्लादेश के खिलाफ संघर्ष कर रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम

इस बीच अगर मैच की बात करें तो दूसरे दिन बांग्लादेश ने इस पर मजबूत पकड़ बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 198 रन ही बना सकी थी। लेकिन बांग्लादेश ने अब तक 300 से अधिक रन बना लिए हैं। अब उसकी लीड भी 100 रन से अधिक की हो गई है। अब देखना ये है कि बांग्लादेश की टीम कितने और रन इस पारी में बनाने में कामयाब होती है। 

यह भी पढ़ें 

तंजीद हसन तमीम ने सेंचुरी ठोक कर रचा इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास, पहले कभी नहीं हुई ऑस्ट्रेलिया की इतनी बेइज्जती

WTC Points Table में अभी कहां हैं भारत और श्रीलंका, पहला मैच टीम इंडिया ने जीता तो बदल जाएंगे समीकरण

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें