स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, बेचैनी की शिकायत के बाद पहुंचे थे अस्पताल, हॉस्पिटल ने जारी किया बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके कई टेस्ट हुए और अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दिल्ली एम्स की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि इस दौरान उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। अब वह कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं।

दिल्ली एम्स की तरफ से आधिकारिक बयान एक्स पर शेयर किया गया। इसकी फोटो के साथ लिखा गया, “माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में एम्स नई दिल्ली का आधिकारिक बयान।” आधिकारिक बयान में अस्पताल की तरफ से कहा गया, “जेपी नड्डा, माननीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री की बेचैनी की जांच 13 अगस्त 2026 की शाम को कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई टेस्ट के साथ की गई। वह अभी स्थिर हैं और कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती हैं।”





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें