उदयपुर में बक्से में बंद प्लास्टिक की थैली से आ रही थी बदबू, खोलकर देखा तो मिला दंपति का शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजस्थान: उदयपुर के आदिवासी अंचल सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में दो दिनों से लापता पति पत्नी का शव उनके ही घर में एक बक्से में मिला। शुक्रवार को सुबह जब घर में बदबू फैली तो पड़ोसियों ने घर का कोना-कोना छान मारा लेकिन उन्हें कहीं कुछ नहीं मिला। जब लोग बक्से के पास पहुंचे तो उसमें से बदबू आ रही थी। लोगों ने जब उसे खोल कर देखा तो दंग रह गए। घऱ में रहने वाले पति पत्नी के शव प्लास्टिक में लिपटे हुए मिले।

इस घटना की सूचना के बाद सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पति पत्नी के शव को गोंगुदा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। बता दें कि लोगों ने एक दिन पहले ही गुरुवार को थाने का घेराव करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था। लोग बुजुर्ग पति-पत्नी को जल्द तलाशने की मांग रहे थे।

कौन थे मृतक दम्पति 


मृतक दंपति बुजुर्ग लहरी लाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी बुधवार सुबह से घर से लापता थे। लहरीलाल दूध बेचने का काम करते थे। जब वे दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी ने घर में जाकर देखा। दरवाजा खुला था और अंदर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने राजकोट में नौकरी करने वाले उनके बेटे को फोन पर सूचना दी। बेटे ने अपने रिश्तेदारों को फोन करके घर जाने और आस-पास तलाश करने को कहा। रिश्तेदारों को भी उनका कुछ पता नहीं चला। माता-पिता के लापता होने की खबर सुनकर बेटा सायरा पहुंचा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बुजुर्ग दम्पति के शव मिलने के लोगों ने उनकी हत्या की आंशका जताई हैं। दम्पति का पुत्र गुजरात के राजकोट में रहता था और इस वजह से दोनों पति पत्नी गांव में रहते थे। पिछले कई सालों से दोनों अकेले ही रह रहे थे। ऐसे में परिजनों ने आंशका जताई कि किसी ने रेकी कर इस हत्या के घटनाक्रम को अंजाम दिया है। 

बेटा बोला- मां से बात हुई थी

बेटे मनोहर का कहना है कि मंगलवार की रात को मम्मी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वे सो गईं। बुधवार सुबह उनके घर में नहीं होने की जानकारी मिली। संभावना है कि मंगलवार देर रात बदमाशों ने दंपति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद उनके शव को थैली में भरकर बक्से में रख दिया। फिर बक्से के उपर बिस्तर रख दिए। ताकि किसी को पता नहीं लगे। घटना के बाद पुलिस संदिग्धों और पड़ोसियों से पूछताछ करते हुए जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:

60 साल की बहन ने दी 55 साल के भाई को मुखाग्नि, रक्षाबंधन से पहले बनीं मिसाल, परिवार में पुरुष नहीं थे तो उठाई जिम्मेदारी





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें