पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात करीब आधे घंटे हुई। इस मीटिंग में जेडीयू के जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। सीएम ने नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीरें एक्स हैंडल पर शेयर की और कहा कि आज बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक शिष्टाचार भेंट हुई।
सीएम सम्राट चौधरी ने शेयर की तस्वीरें
सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की तीन तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सीढ़ी से उतरते समय नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। तीसरी तस्वीर में नीतीश कुमार कुर्सी पर बैठे हुए हैं और आगे सीएम बैठे दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात आधा घंटे तक चली। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने सरकार की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी नीतीश कुमार को दी। उन्होंने अन्य मामलों का अपडेट भी नीतीश कुमार को दिया।
तिरंगा रैली को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हवेली खड़गपुर में तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई और तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान, सम्राट चौधरी ने हवेली खड़गपुर के अंबेडकर चौक पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े समारोहों में भाग लिया।
इससे पहले दिन में सीएम चौधरी ने अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर भी तिरंगा फहराया। एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसेवक के आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।” लोगों से अभियान में भाग लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने आगे कहा, “आइए हम सब अपने घरों में तिरंगा फहराएं और देशभक्ति के इस भव्य अभियान का हिस्सा बनें। बता दें कि अभी हाल में ही सीएम सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ेंः बांकीपुर में आभार जताने पहुंचे प्रशांत किशोर, जनता ने लड्डुओं से तौला; VIDEO में देखें








