स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में घूमने जा रहे हैं? निकलने से पहले जान लें कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश को लेकर ताजा अपडेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: देश भर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन दिल्ली के लाल किले पर मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है। पीएम मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समारोह को देखने के लिए लोग आते हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली और लाल किले के इलाके के पास 15 अगस्त को लेकर मौसम की जानकारी दी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सुबह-सुबह और दोपहर से शाम के समय बारिश होने का अनुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शुक्रवार के ताजा अनुमान के मुताबिक, लाल किले के इलाके में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। 

लाल किले के पास दिन भर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को लाल किले के पास सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच लगभग 5 मिमी बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है। वहीं सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच भी लगभग 5 मिमी बारिश होने की संभावना है, जिसकी संभावना 60 प्रतिशत है। इसके अलावा दोपहर और शाम के बीच, लगभग 3 मिमी बारिश का एक और दौर होने की उम्मीद है, जिसकी संभावना 60 प्रतिशत है।

स्काईमेट के महेश पलावत ने कहा, “मानसून ट्रफ के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है, और 15 अगस्त के आसपास दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।” उन्होंने कहा, “साथ ही, मानसून ट्रफ की धुरी दिल्ली क्षेत्र सहित इंडो-गैंगेटिक मैदानों के ऊपर रहने की उम्मीद है। इस वजह से दिल्ली में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, खासकर 14 अगस्त की देर रात से लेकर 15 अगस्त की सुबह तक।” उन्होंने कहा कि सुबह के समय के बाद भी कुछ अलग-अलग जगहों पर बारिश जारी रह सकती है।

कितना रहेगा तापमान?

IMD ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के इलाके में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। शुक्रवार शाम और रात के लिए, IMD ने आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें-

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों और खालिस्तानी को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें