सांप ने काटा तो शख्स ने भी उसे दांत से काट लिया, शराब के नशे में जमकर किया हंगामा; VIDEO आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बाराबंकी: जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बैरानामऊ मंझारी गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में घुसे सांप को शराब के नशे में पकड़ने की कोशिश के दौरान युवक को सांप ने एक-दो नहीं, बल्कि तीन बार डस लिया। इसके बावजूद युवक घबराने के बजाय सांप से भिड़ गया और उसे मार डाला। हैरत की बात यह रही कि इसके बाद युवक मरे हुए सांप को हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा। उसकी इस हरकत को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोग यह नजारा देखकर दंग रह गए।

शराब के नशे में था शख्स

जानकारी के मुताबिक बैरानामऊ मंझारी गांव निवासी संजय पुत्र सोनेलाल (35) गुरुवार देर रात शराब के नशे में था। इसी दौरान रैधरी गांव निवासी राम चंदर के घर में अचानक एक सांप निकल आया। सांप को देखते ही संजय ने उससे बचने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान सांप ने उसे तीन बार डस लिया। सांप के काटने के बाद भी नशे में धुत संजय ने किसी तरह सांप को मार डाला। सांप के मरने के बाद भी मामला यहीं नहीं रुका। युवक मरे हुए सांप को हाथ में लेकर गांव के आस पास घूमता रहा। 

सांप ने तीन बार काटा

हाथ में सांप लेकर घूमते युवक को देखकर ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वीडियो बनाने लगा। ग्रामीणों ने उसे सांप हाथ में लेकर घूमने से मना किया और तत्काल अस्पताल जाकर इलाज कराने की सलाह दी, लेकिन नशे के कारण युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बार-बार नशे की हालत में कह रहा था कि ‘ये हमको काटेगा इसके इतनी हिम्मत’, ऐसे में उसकी हालत और हरकत देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। बताया गया कि युवक ने मरे हुए सांप को मुंह से काटने का प्रयास तक किया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में और अधिक घबराहट फैल गई। 

सामने आया घटना का वीडियो

ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को समझाया और परिजनों तथा ग्रामीणों की मदद से संजय को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए बिना देर किए उसे सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया और निगरानी में रखा। उपचार के बाद युवक की हालत सामान्य बताई गई, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में देर रात तक इसी मामले की चर्चा होती रही। ग्रामीणों का कहना था कि युवक को तीन बार सांप के डसने के बावजूद समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाना बेहद जरूरी था। गनीमत रही कि परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी हालत को गंभीरता से लिया और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका। (इनपुट- दीपक निर्भय)

यह भी पढ़ें-

पंजाब के शख्स ने बताई ‘डंकी’ रूट की खौफनाक हकीकत, हाथ जोड़कर लोगों से की भावुक अपील; VIDEO वायरल



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें