नोएडा में घर में सो रहे पिता की नाबालिग ने की हत्या, खुद मेट्रो के सामने आकर किया सुसाइड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नोएडा: यूपी के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मेट्रो के सामने आकर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मेट्रो स्टाफ और सुरक्षाकर्मी उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग अपने पिता के साथ किराए के मकान में रहता था। उसकी मां काफी समय पहले ही दोनों से अलग रह रही थी, जिस वजह से वह तनाव में था।

पिता की हत्या के बाद किया सुसाइड

पुलिस ने बताया कि 16 साल के एक लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दी और बाद में सेक्टर 52 स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई, जब किशोर ने अपने पिता राजू शर्मा (जो एक ट्यूटर थे) की हत्या कर दी और उसके बाद मेट्रो स्टेशन चला गया। शुरुआती जांच के अनुसार, किशोर गढ़ी चौखंडी गांव में किराए के मकान में अपने पिता के साथ रह रहा था और पिता के कथित कठोर व्यवहार और मां के साथ न होने के कारण डिप्रेशन में था।

अलग रहती थी मां

पुलिस के मुताबिक लड़के की मां कोविड-19 महामारी के बाद राजू को छोड़कर अलग रहने लगी थी। पुलिस ने कहा, “बुधवार तड़के, जब उसके पिता सो रहे थे, उसने राजू की हत्या कर दी। इसके बाद, वह सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन गया, जहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।” सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन को डायल-112 के जरिए सूचना मिली कि एक लड़का मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया है। मेट्रो स्टाफ और सुरक्षाकर्मी उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सेक्टर 73 में रहते थे पिता-बेटा

बाद में मृतक की पहचान 16 साल के लड़के के तौर पर हुई, जो राजू शर्मा का बेटा था और नोएडा के सेक्टर 73 का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद, उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में उसकी मां और मामा को सौंप दिया गया। राजू के भाई अरुण ने अपने भाई के किराए के मकान का पता लगाने में मदद के लिए पार्थला और गढ़ी चौखंडी में पुलिस चौकियों से संपर्क किया। गुरुवार देर रात, गढ़ी चौखंडी में तिकोना पार्क के पास स्थित मकान से बदबू आने की सूचना मिलने पर पुलिस और अरुण किराए के कमरे पर पहुंचे। इसके बाद राजू का शव बरामद किया गया और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें-

कामवालियों से सावधान! कई घरों में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, नेपाल पार कर देती थीं गहने; हैरान कर देने वाला खुलासा





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें