यशस्वी जायसवाल एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में सस्ते में आउट हो गए। वे बल्लेबाजी तो अच्छी कर रहे थे, लेकिन हड़बड़ी में रन आउट होकर उन्हें वापस जाना पड़ा। इस बीच जायसवाल ने आज मैच में उतरते ही जो किया, वो अपने आप में अनोखा काम है। उन्होंने अब तक जितने भी टेस्ट मैच खेले हैं, कभी एक स्टेडियम पर दोबारा खेलने के लिए नहीं आए हैं। हालांकि ऐसी बात नहीं है कि वे भारत के ऐसे पहले खिलाड़ी हों, और भी खिलाड़ी ऐसे हुए हैं। उनके बारे में भी हम आपको बताएंगे।
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया है। सुबह भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। उन्हें लग रहा था कि ये पिच बैटिंग के लिए मुफीद है। काफी हद तक उनकी सोच सही भी थी। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने सधी हुई और धीमी बल्लेबाजी की। इसी बीच जब लगने लगा कि अब बल्लेबाज जम गए हैं तो यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। हालांकि इसमें जायसवाल की गलती नहीं थी।
जायसवाल तीसरी बार टेस्ट में हुए रन आउट
अब तक यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में तीन बार रन आउट हो चुके हैं। साल 2024 से शुरू हुआ ये सिलसिला अभी भी जारी है। साल 2024 में वे पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रन बनाकर रन आउट हुए थे। इसके बाद साल 2025 में वे वेस्टइंडीज के खिलाफ 175 रन बनाकर रन आउट हो गए। अब केवल 32 रन बनाकर श्रीलंका के खिलाफ रन आउट हो गए हैं। जायसवाल अगर कुछ और रुक जाते हो तो सकता है कि यहां उनके बल्ले से एक बड़ी पारी देखने के लिए मिलती, लेकिन वे इससे चूक गए।
यशस्वी जायसवाल ने खेले 30 टेस्ट, हर बार नया मैदान
इस बीच जायसवाल आज अपना 30वां टेस्ट खेल रहे हैं। मजे की बात ये है कि वे कभी उस मैदान पर दोबारा टेस्ट के लिए नहीं उतरे हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज रोसो से किया था। इसके बाद पोर्ट आफ स्पेन, सेंचुरीरियन से लेकर केपटाउन तक खेल चुके हैं। हालांकि श्रीलंका में वे पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं। भारत के लिए पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने जब अपने पहले 33 टेस्ट खेले थे, तब वे 33 वेन्यू पर ही आए थे। सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले 32 टेस्ट 32 वेन्यू पर खेले थे। अब 30 टेस्ट 30 वेन्यू पर खेलकर जायसवाल भी इसी लिस्ट में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें
बाबर आजम बीच मुकाबले से बाहर, कप्तान को लगी चोट से पाकिस्तान को नुकसान








