केएल राहुल गॉल टेस्ट में दूसरे सेशन के बाद नहीं उतरे बल्लेबाजी करने, 77 के स्कोर पर हुए रिटायर्ड हर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय टीम के श्रीलंका के दौरे का गॉल के मैदान पर खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के साथ हो गया है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने गॉल टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। इसके बाद टीम इंडिया ने पहला विकेट 47 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवा दिया लेकिन यहां से केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच में दूसरे विकेट के लिए शानदार 150 रनों की साझेदारी देखने को मिली जिसमें दोनों दूसरे सेशन का खेल खत्म होने पर स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 197 रनों तक पहुंचा दिया था, लेकिन तीसरे सेशन का खेल जब शुरू हुआ तो राहुल जो 77 रन बना चुके थे वह बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे और रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिसके पीछे उनके हाथ और पैरों में खिंचाव की समस्या को माना जा रहा है जिसके चलते उनको दिक्कत में भी देखा गया।

हाथ और पैरों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे राहुल

गॉल टेस्ट मैच में दूसरे सेशन के दौरान केएल राहुल को हाथ और पैर दोनों में खिंचाव की समस्या के चलते परेशानी में देखा गया। दूसरे सेशन का खेल खत्म होने के बाद जब राहुल ड्रेसिंग रूम वापस लौटे तो उन्होंने फीजियो से इसे ठीक कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब वह आखिरी सेशन के लिए बल्लेबाजी करने पर जाने की कोशिश कर रहे थे तो उनको हाथ और पैरों में ऐंठन की समस्या के चलते काफी परेशानी में देखा गया। इसके बाद राहुल ने वापस ड्रेसिंग रूम जाने का फैसला लिया जिसमें कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। केएल राहुल जब रिटायर्ड हर्ट हुए तो उस समय तक उन्होंने 162 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बना लिए थे। ऐसे में वह आगे इस पारी में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेंगे या नहीं इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

कप्तान शुभमन गिल ने किया निराश

राहुल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान शुभमन गिल से बल्लेबाजी के अभी बेहतर गॉल टेस्ट की पिच पर बड़ी पारी की उम्मीद थी, जिसमें उन्होंने शुरुआत भी अच्छी की लेकिन 16 के निजी स्कोर पर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। गिल ने अपनी इस पारी में 2 चौके भी लगाए। टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की निकल गई सारी हेकड़ी, बांग्लादेशी टीम इतिहास रचने के बेहद करीब

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में दो घंटे का वक्त बर्बाद, अब कैसे किया जाएगा इसे मैनेज

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें