शाम की चाय का मजा हो जाएगा दोगुना, बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट, नोट करें रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाम की चाय के साथ अक्सर हमारा मन कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का करता है। लेकिन कई बार हम लोगों को ये समझ नहीं आता कि शाम के वक्त क्या खाया जाए। अगर आप भी शाम की चाय के साथ अगर गरमा-गरम और कुरकुरा खाना चाहते हैं तो कॉर्न कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये एक ऐसा स्नैक है जो शाम की चाय का मजा दोगुना कर देता है। बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह स्नैक्स बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को खूब पसंद आता है। यहां से नोट करें सिंपल रेसिपी। 

सामग्री

  • उबले मक्के के दाने: 1.5 कप
  • उबले और मैश किए आलू: 2 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
  • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • आमचूर पाउडर या नींबू का रस: 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स: 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले उबले हुए स्वीट कॉर्न को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि इसका बारीक पेस्ट न बने।

स्टेप 2: एक बड़े कटोरे में पिसा हुआ कॉर्न, मैश किए आलू, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, गरम मसाला, आमचूर और लाल मिर्च पाउडर डालें।

स्टेप 3: अब इसमें स्वादानुसार नमक, कॉर्नफ्लोर और आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। ब्रेड क्रम्ब्स कटलेट की नमी को सोखकर उसे क्रिस्पी बनाते हैं।

स्टेप 4: सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर आटा जैसा गूंध लें। अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर अपनी पसंद के अनुसार गोल, टिक्की या ओवल शेप के कटलेट बना लें।

स्टेप 5: तैयार कटलेट को बचे हुए सूखे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें, ताकि चारों तरफ चूरा चिपक जाए।

स्टेप 6: कढ़ाई में तेल गरम करें। मध्यम आंच पर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई करें।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें