बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में उनके घर के बगल में ही टीएमसी का दफ्तर है, जहां फंदे से लटका उनका शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आशीष बनर्जी ने रामपुर हाट से 2001 से 2021 तक लगातार पांच बार जीत हासिल की थी। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा ने हरा दिया था। वह रामपुरहाट के हट्टालापारा मोहल्ले में रहते थे। आशीष बनर्जी का शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

74 साल के बनर्जी TMC के सीनियर नेता थे, जिन्होंने जुलाई 2021 से मई 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में 13वें डिप्टी स्पीकर के तौर पर काम किया। रामपुरहाट में जन्मे बनर्जी ने बर्दवान यूनिवर्सिटी से PhD की थी और रामपुरहाट कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर भी काम किया था।

खबर अपडेट हो रही है

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें