दमोह झरना देखने पहुंचे कई युवक पानी के तेज बहाव में फंसे, SDRF ने देर रात सभी को बचाया, सामने आया वीडियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

धौलपुर के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दमोह झरने पर शनिवार को तेज बारिश के कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा। झरना देखने गए करीब 70 से 100 युवक वापस लौटते समय पानी के तेज बहाव में फंस गए। जानकारी के अनुसार, युवक दमोह झरना का नजारा देखने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक हुई तेज बारिश के चलते झरने का पानी का बहाव बढ़ गया और रास्ता बंद हो गया। इससे सभी युवक बीच पानी में फंस गए।

रस्सी ओर ट्रैक्टर की मदद से बचाए गए युवक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण भी राहत-बचाव कार्य में जुट गए। SDM भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किये गए। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। देर रात सभी को रस्सी ओर ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

सरमथुरा थाना अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण दमोह झरना पर पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक दमोह झरना जैसी जगहों पर न जाएं और अपने घरों में सुरक्षित रहें। बिना काम के कोई संवेदनशील इलाकों में न जाए। 

यहां देखें वीडियो

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि राजस्थान के कई जिलों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई ज़िलों में तेज़ बारिश और आंधी-तूफ़ान की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ़्तार लगभग 40 किमी/घंटा तक हो सकती है। अलवर, करौली, बारां, झालावाड़, चूरू, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अजमेर और भीलवाड़ा में बारिश हो सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान लगभग 33°C रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है। 

इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हुई थी। चित्तौड़गढ़ और माउंट आबू में सबसे ज़्यादा 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जयपुर और बारां जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अभी एक सप्ताह पहले झालावाड़ जिले में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला था। दो अलग-अलग सरकारी स्कूलों में उफनते नालों का पानी घुस जाने से कई बच्चे और टीचर फंस गए थे। 

 

रिपोर्ट- विनोद तिवारी

ये भी पढ़ेंः मायके आई थी बेटी, गुस्से में दामाद ने सास की गला रेतकर हत्या कर दी, घर में मचा कोहराम

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें