आज किसी भी वक्त नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की होगी कोशिश होगी। सबसे बडी़ बात ये है कि नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण मिलेगा यानी नई टीम में 33 परसेंट महिला पदाधिकारी होंगे।
किसे मिलेगी जगह?
सूत्रों के मुताबिक कई महामंत्रियों की छुट्टी होगी। विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे। स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, उन्हें महामंत्री बनाया जाएगा। नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे। हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा होंगे। वहीं, हाल के Gen-Z आंदोलन को देखते हुए बीजेपी की नई टीम में युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिल सकती है ताकि युवाओं की भावना को सही तरीके से समझा जा सके और उस हिसाब से रणनीति बनाई जा सके। यूपी में 15 फीसदी के करीब जेन-जी वोटर्स हैं जो कि चुनाव परिणाम को उलटफेर करने का माद्दा रखते हैं।
नितिन नवीन की नई टीम-
- स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, महामंत्री बनाया जाएगा।
- विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे।
- नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे, हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा हैं।
- नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह, संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं।
Image Source : INDIA TVनितिन नवीन की नई टीम के सामने चैलेंज।

Image Source : INDIA TVनितिन नवीन की नई टीम के सामने चैलेंज।
नई टीम के सामने क्या-क्या चैलेंज?
नितिन नवीन की इस नई टीम का सबसे पहला चैलेंज 2027 है। 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में चुनाव के बिगुल बजने वाले हैं। सबसे कड़ा चुनाव यूपी का है, जिसमें मैनेजमेंट काफी मुश्किल होता है और मौजूदा हालात को देखते हुए नितिन नवीन की टीम में फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है।
वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में केरल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। एक्टर देवन ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें-
CM विजय की मां पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करना पड़ा भारी, तमिलनाडु BJP चीफ के खिलाफ DGP से शिकायत








