दिल्ली के पॉश इलाके काका नगर में हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल्ली पुलिस ने चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। चोरी की घटना 11 अगस्त को हुई थी। दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। वापस लौटने पर उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि घर से आईफोन, अंगूठी और कैश समेत कई समान की चोरी हुई है। अब पुलिस ने चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामान में आईफोन, हीरे की अंगूठी, नकदी, बैंक कार्ड और जरूरी पहचान पत्र शामिल हैं।
घटना 11 अगस्त की है। डीसीपी सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में पता चला कि किचन के पास का एक दरवाजा ठीक से बंद नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर जांच के जरिए आरोपी का पता लगाया। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुरानी दिल्ली में चोरी का आरोपी भी पकड़ा गया
दिल्ली में 28 जुलाई की रात एक दुकान से चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को दो अगस्त को पकड़ा और उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया। आरोपी ने पुरानी दिल्ली के खारी बावली बाजार क्षेत्र की एक दुकान से 7.79 लाख रुपये की चोरी की थी। इस मामले में 40 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी के पास से चोरी की गई 2.32 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की। उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बांठिया ने बताया कि चोरी की यह वारदात 28 जुलाई की रात को हुई थी। अज्ञात व्यक्ति खारी बावली में एक दुकान की खिड़की तोड़कर कथित तौर पर परिसर में घुसा और तिजौरी से 7.79 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी चुराया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए दुकान का सीसीटीवी डीवीआर भी चुरा लिया था। डीसीपी ने कहा कि टीमों ने आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और पता लगाया कि उसने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में अपने एक रिश्तेदार के घर में शरण ले रखी है तथा उसे दो अगस्त को पकड़ा गया था। पुलिस ने कहा कि उसके आवास से 2.32 लाख रुपये नकद बरामद किए गए और उसका सहयोगी फरार है और जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
दिल्ली के रघुबीर नगर के एक गोदाम में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग, 2 लोगों की मौत







