थिएटर्स के बाद OTT पर छाएगी ‘आई, नोबडी’, 5 भाषाओं में होगी रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन का दिखेगा धांसू एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज से पहले आप पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन-थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘आई, नोबडी’ 9 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर रिलीज के बाद अब यह फिल्म आप घर बैठे देख सकते हैं। यह डकैती और एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म अब ऑनलाइन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। मेकर्स और स्ट्रीमिंग पार्टनर ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट का सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है। अगर आप भी साउथ एक्टर पृथ्वीराज की ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जरूर देख सकते हैं। 

‘आई, नोबडी’ कब और कहां देखें

‘आई, नोबडी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 25 अगस्त 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने ऑनलाइन एक पोस्ट के जरिए इसकी आधिकारिक जानकारी दी, जिसका कैप्शन था, ‘अब कोई भी इसे मिस नहीं करेगा। आई, नोबडी 25 अगस्त से मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में सिर्फ  जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।’ ऐसे में दर्शक इस फिल्म को 5 भाषाओं में देख सकते हैं।

‘आई, नोबडी’ की पूरी कहानी क्या है?

‘आई, नोबडी’ की कहानी राजीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मिडिल-क्लास सरकारी कर्मचारी है और अपनी पत्नी मीरा-दो बेटियों- जिया और अमला के साथ रहता है। आपसी अनसुलझे झगड़ों की वजह से उनकी शादी पहले से ही काफी तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। एक दिन राजीवन अचानक ISFC बैंक की वंचियूर ब्रांच में एक डकैती के दौरान फंस जाता है, जिसमें लगभग 17 करोड़ रुपये चोरी हो जाते हैं। शुरुआत में हालात साफ नहीं होते, लेकिन उसे डकैती में शामिल लोगों के साथ जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। एक कार दुर्घटना में डकैतों की मौत के बाद राजीवन मुख्य संदिग्ध बन जाता है और खुद को अधिकारियों और गायब हुए पैसे की तलाश कर रहे एक ग्रुप के बीच फंसा हुआ पाता है।

‘आई, नोबडी’ की कहानी इमोशन-एक्शन से भरपूर

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है राजीवन से पूछताछ होने लगती है। उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है और हर तरफ से उसका पीछा किया जाता है। उसकी पहले से ही कमजोर पारिवारिक जिंदगी और बिगड़ जाती है। मीरा का उस पर से भरोसा उठ जाता है और वह अपनी बेटियों को बढ़ते खतरे से बचाने की कोशिश करते हुए उसे तलाक के कागजात भेज देती है। हालात तब और गंभीर हो जाते हैं जब उनकी बेटी जिया का अपहरण हो जाता है, जिससे यह मामला राज्य प्रशासन के ध्यान में आता है। एक समय ऐसा आता है, जब राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हो जाते हैं, क्योंकि मामला ज्यादा चर्चा में आ जाता है। क्या राजीवन अपनी बेटी को ढूंढ पाएगा और चोरी हुए पैसे का असल में क्या हुआ। यह सब फिल्म के क्लाइमेक्स में पता चलता है।

‘आई, नोबडी’ की धांसू कास्ट

‘आई, नोबडी’ में पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ पार्वती थिरुवोथु, हकीम शाहजहां, अशोकन, विजयराघवन, मधुपाल, शंकर रामकृष्णन, निशांत सागर, नंदू, जिजॉय राजगोपाल, खालिद रहमान और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें – पृथ्वीराज सुकुमारन ने शेयर की बॉलीवुड के इस खान के साथ तस्वीर, कहा इंस्पिरेशन



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें