दिल्ली में एनकाउंटर, थार से भाग रहे भाऊ गैंग के दो शूटर घायल, दोनों तरफ से चलीं 14 राउंड गोलियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। रणहौला इलाके में हुए एनकाउंटर में दो बदमाशों को गोली लगी है। घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बदमाश हिमांशु भाऊ गैंग के शार्प शूटर बताए जा रहे हैं। भाऊ गैंग इस इलाके के मशहूर डॉक्टर नरेश शर्मा से लगातार रंगदारी की मांग कर रहा था और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। लगातार डॉक्टर को मिल रही धमकियों की वजह से पुलिस ने डॉक्टर नरेश शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा भी दी हुई है।

टक्कर में थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की शाम सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग के दो शूटर द्वारिका एक्सप्रेसवे से होते हुए हरियाणा में जाने वाले हैं। तभी द्वारिका एक्सप्रेसवे के नीचे पुलिस ने रणहौला थाना क्षेत्र के पास बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी शाम 5 बजे टोल प्लाजा की तरफ से एक तेज रफ्तार ब्लैक कलर की थार गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन थार की रफ्तार और भी तेज हो गई। इसकी वजह से अंडरपास के तरफ से आ रही 207 लोडर गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की थार गाड़ी के आगे के परखच्चे उड़ गए और एयरबैग भी खुल गए।

दोनों तरफ से चलीं 14 राउंड गोलियां

एक्सीडेंट होने के बाद दोनों बदमाश गाड़ी से निकल कर गांव की तरफ जंगलों में भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों तरफ से 14 राउंड गोलियां चलीं, जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गया।

एक आरोपी 19 साल का, दूसरा नाबालिग

पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार बदमाशों में एक की पहचान समीर के रूप में हुई, जिसकी उम्र 19 वर्ष है। जबकि दूसरा बदमाश नाबालिग बताया जा रहा है। इनके कब्जे से विदेशी पिस्टल भी बरामद की गई है, जिससे पुलिस के ऊपर 8 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। दोनों शार्प शूटर हिमांशु भाऊ गैंग के लिए लंबे समय से काम कर रहे थे। समीर के ऊपर पहले से भी आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस अभी दोनों बदमाशों से लगातार पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनों शूटर और कौन-कौन सी घटनाओं में शामिल रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली के रोहिणी में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गों का एनकाउंटर हुआ था। एनकाउंटर के बाद ताजपुरिया गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें-

नवरात्रि की रात नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट ने 5 दरिंदों को ठहराया दोषी, सजा की तारीख भी तय

रेप के बाद महिला के मुंह में शराब डालकर जलाने की कोशिश, बारिश ने बचाई जान



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें