पंजाब के मोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल के निर्माण के दौरान धंस गई मिट्टी, 2 मजदूरों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पंजाब के मोहाली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। गुरुवार को मोहाली के एयरोसिटी एयरपोर्ट रोड पर बन रहे एक अस्पताल में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में एक मजदूर के घायल होने की खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन अस्पताल की साइट पर अचानक से मिट्टी का एक हिस्सा धंस गया। अचानक हुए इस हादसे की चपेट में वहां मौजूद मजदूर आ गए जिनमें से दो की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने चलाया बचाव अभियान

मोहाली एयरोसिटी एयरपोर्ट रोड पर निर्माणाधीन अस्पताल में हुए हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायल मजदूर को अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज जारी है। हादसे को लेकर अधिकारियों की ओर से जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

कोई भी नियम पूरा नहीं किया- काउंसलर 

मोहाली में प्राइवेट हॉस्पिटल की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने की घटना को लेकर वार्ड नंबर 22 के म्युनिसिपल काउंसलर हरविंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने कहा- “यहां मेडिसिटी प्राइवेट हॉस्पिटल बन रहा है। उन्होंने कोई भी नियम पूरा नहीं किया है। यहां कुछ भी ठीक से नहीं किया गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है और एक घायल मजदूर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हमने प्रशासन को घटना के बारे में जानकारी दे दी है। लोकल पुलिस स्टेशन के अधिकारी यहां आए थे। अब सभी को बचा लिया गया है।”

चमोली में भी हुआ था दर्दनाक हादसा

आपको बता दें कि इसस पहले 13 अगस्त को उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ था। पीपलकोटी इलाके में एक निर्माणाधीन टनल धंस गई। जानकारी के अनुसार, हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया और अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए। इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई थी।  इस हादसे में 12 अन्य मजदूरों को घायल अवस्था में सुरंग से बाहर निकाला गया था। चमोली में हादसे के बाद SDRF, NDRF, ITBP, सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने लगातार 6 दिन तक रेस्क्यू अभियान चलाया था।

ये भी पढ़ें- बेटी की शादी की रस्मों के बीच सादी वर्दी में आई पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

लुधियाना पिज्जा आउटलेट में घुसे दो शूटर, 3 सेकंड में दागीं 3 गोलियां; इंस्टाग्राम पर गैंग ने ली जिम्मेदारी





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें