आवारा कुत्तों का आतंक तो देखिए! बकरी को दौड़ाकर झुंड ने दबोचा, VIDEO में देखें घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कारंजा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक छोटे बच्चों और फल विक्रेताओं को परेशान करने वाले आवारा कुत्तों ने पशुओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कारंजा शहर में 4 से 5 आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बकरी पर हमला कर दिया। बकरी पर कुत्तों के हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आवारा कुत्तों का झुंड बकरी पर हमला करता नजर आ रहा है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते शहरवासियों में दहशत का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों के साथ-साथ पालतू और अन्य पशुओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

हाल ही में, पंजाब के पटियाला से एक खबर सामने आई थी, जिसमें घर देखने पहुंचे पति-पत्नी पर पिटबुल कुत्ते ने भीषण तरीके से हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्से को काटकर घायल कर दिया।

ठाणे में आवारा कुत्ते ने 7 घंटे में 130 लोगों को काटा

एक अन्य खबर में, महाराष्ट्र के ठाणे से कुछ दिनों पहले एक खबर आई थी, जिसमें आक्रामक आवारा कुत्ते ने करीब सात घंटे में 130 लोगों को काटकर दहशत फैला दी थी। घटना जिले के कल्याण पश्चिम इलाके में 09 अगस्त को हुई। कुत्ते के हमले में घायल 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मुंबई के सायन अस्पताल भेजा गया।

नगर निकाय के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, घटना 09 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे संदीप होटल इलाके से शुरू हुई। कुत्ता राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और ऑटो-रिक्शा में सवार लोगों पर झपटने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता सड़कों और गलियों में चलते लोगों पर पीछे से हमला कर रहा था। लगातार हो रहे हमलों से बिरला कॉलेज रोड, पुराने आरटीओ कार्यालय और भोईरवाड़ी इलाके में दहशत का माहौल बन गया। कई लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया। रविवार होने के बावजूद अभिभावकों ने बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए नहीं भेजा।

(इमरान खान की रिपोर्ट के साथ)

ये भी पढ़ें-

बच्चों को बहता देख नदी में कूद पड़ीं दो हथिनियां, तेज धारा में सभी बह गए; VIDEO आया सामने

स्वाइन फ्लू की दस्तक से दिल्ली के स्कूलों के लिए अलर्ट, छात्रों की सुरक्षा के लिए जारी हुई एडवाइजरी





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें