47km दौड़ती रही बस, भीतर ड्राइवर-कंडक्टर नाबालिग से करते रहे हैवानियत, NHRC ने लिया संज्ञान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 16 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप के मामले का संज्ञान लिया है। आरोप है कि 4 अगस्त को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर सफर के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने चलती बस में नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आरोपों की जांच करने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।




चलती स्लीपर बस में छात्रा से दुष्कर्म

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म की घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद एनएचआरसी ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर इस खाली बस में बैठी। बस 47 किलोमीटर दौड़ती रही, बस में शीशे में पर्दे लगे थे। पर्दों की वजह से भीतर की घटना का किसी को पता नहीं चल सकी। रास्ते भर बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा के साथ हैवानियत की और फिर उसे कश्मीरी गेट पर छोड़कर फरार हो गए। 

ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी कब हुई, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। पीड़ित छात्रा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं में पढ़ती है। पता चला है कि छात्रा घर में हुए किसी विवाद की वजह से वह घर से निकल भागी थी और अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। 

रास्ते में हो बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई थी। फिर यहां से नोएडा जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी और आ रही स्लीपर बस में बैठ गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। बस खाली थी और सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर थे और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:

फिर शर्मसार हुई दिल्ली, खाली स्लीपर बस के अंदर छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें