रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध में रही है अहम भूमिका; जानें प्रोफाइल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

लखनऊ: अयोध्या स्थित राम मंदिर के ट्रस्ट के पहले CEO के नाम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे।

कौन हैं रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? 

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा वायुसेना के पश्चिमी कमान के चीफ रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थी।

जितेंद्र मिश्रा 30 अप्रैल 2026 को रिटायर हुए थे। उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। जितेंद्र मिश्रा देवरिया के रहने वाले हैं।

क्यों किया गया है राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था में बदलाव?

अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में बड़े पैमाने पर दान की चोरी के आरोपों के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा को हटा दिया गया था। इसके बाद ये ऐलान किया गया था कि राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के लिए एक CEO नियुक्त किया जाएगा। आज (2 सितंबर) राम मंदिर ट्रस्ट के लिए CEO के रूप में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का नाम फाइनल कर दिया गया। 

बता दें कि CEO पद के अन्य दावेदारों में पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे, पूर्व IAS अधिकारी दिनेश चंद्र, रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और पूर्व IPS अधिकारी परेश सक्सेना शामिल थे। लेकिन बाद में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का नाम फाइनल हुआ।

राम मंदिर को 3 नए ट्रस्टी मिले

इससे पहले आज दिन में, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के एडमिनिस्ट्रेटिव फेरबदल के तहत 3 नए ट्रस्टी नियुक्त किए थे। नए ट्रस्टियों में दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के रहने वाले मदन मोहन पांडे और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक, महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। राम मंदिर ट्रस्ट की एक अहम बैठक में पांडे और यादव के साथ-साथ उनकी नियुक्ति पर भी चर्चा हुई।

कॉपी अपडेट हो रही है…



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें