दिल्ली में जामा मस्जिद के आसपास बुलडोजर एक्शन, पार्कों में बनाई गईं अवैध दुकानों को गिराया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दिल्ली में सोमवार को जामा मस्जिद के आसपास बुलडोजर एक्शन हुआ। जामा मस्जिद से सटे 3 पार्कों में इल्लीगल इन्क्रोचमेंट किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने इन अवैध कब्जों को तुरंत हटाने का आदेश दिया था। इसलिए सोमवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के बुलडोजर जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे और पार्कों में बनाई गई अवैध दुकानों को गिरा दिया।

कुछ लोगों ने किया इसका विरोध

हालांकि, जब एमसीडी की टीम इंक्रोचमेंट हटाने पहुंची तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर एक्शन हो रहा था। पुलिस का इंतजाम भी था। इसलिए विरोध करने वाले ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। पार्कों के गेट बंद कर दिए गए थे। उसके बाद पूरे एहतियात के साथ अतिक्रमण को हटाया गया, जो मलबा निकला उसे भी तुरंत एमसीडी की टीम ने वहां से हटा दिया।

कुछ ने फैलाई अफवाह

हैरानी की बात ये है कि कुछ लोगों ने इलाके में अफवाह फैला दी कि MCD का बुलडोजर जामा मस्जिद पहुंचा है। जामा मस्जिद पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। अच्छी बात ये रही है कि MCD के लोग मुस्तैद थे।

पुलिस ने की अनाउसमेंट, तब जाकर लोग हुए शांत

पुलिस-प्रशासन को भी इस तरह की हरकतों का अंदाजा था। इसलिए इलाके में भीड़ जुटी तो पुलिस ने बाकायदा अनाउंसमेंट करके लोगों को बताया कि बुलडोजर एक्शन जामा मस्जिद के आसपास के पार्कों में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ हो रहा है। इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

मौके पर की गई थी प्रयाप्त सुरक्षा व्यवस्था

अधिकारियों के अनुसार, एमसीडी की टीम सोमवार सुबह इलाके में पहुंचीं और स्मारक के आसपास सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर बनाए गए ढांचों तथा अन्य अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया। एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘जामा मस्जिद के पास प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।’ 

बड़ी संख्या में यहां आते हैं पर्यटक

बता दें कि दिल्ली की प्रमुख मुगलकालीन ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में पर्यटक और नमाजी आते हैं। इसके आसपास भीड़भाड़ वाला कारोबारी इलाका है। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की यह कार्रवाई जामा मस्जिद के आसपास अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन के तहत की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली के एक प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट, दोनों कान के पर्दे सूजे, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें