सांप ने डंसा, गर्लफ्रेंड तड़पती रही… बदनामी के डर से सड़क पर छोड़कर भाग गया बॉयफ्रेंड, हुई मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बदनामी के खौफ ने एक प्रेमी को इस कदर अंधा और संवेदनहीन बना दिया कि उसने जिंदगी और मौत से जूझ रही अपनी ही प्रेमिका को अस्पताल ले जाने के बजाय सड़क किनारे तड़पकर मरने के लिए छोड़ दिया। महाराष्ट्र के गोंदिया ग्रामीण थाना क्षेत्र में घटित इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

गोंदिया ग्रामीण पुलिस ने जानकारी देते बताया कि घटना 5 जुलाई  की रात 8.30 से 11.50 की है। गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के धामणगांव निवासी 21 वर्षीय युवती अपने प्रेमी जागेश्वर उर्फ सोनू हेमराज पटले (29 वर्ष) के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में युवती झाड़ियों की ओर लघुशंका (पेशाब) के लिए रुकी, जहां उसके पैर में जहरीले सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद युवती की जान बचाने के लिए उसे तत्काल किसी नजदीकी अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन आरोपी प्रेमी ने ऐसा नहीं किया। वह युवती को अस्पताल ले जाने के बजाय उसे जल्दी से घर छोड़ने के इरादे से बाइक दौड़ाने लगा।

समय पर इलाज न मिलने से प्रेमिका ने दम तोड़ा

इसी बीच साहूकारटोली से ग्राम टांडा मार्ग पर स्थित अदासी बस स्टॉप के पास पहुंचते-पहुंचते जहर के असर से युवती की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे तेज चक्कर आने लगे, वह बाइक पर बैठने की स्थिति में नहीं रही और आवाज भी बंद होने लगी। प्रेमिका की ऐसी नाजुक हालत देखकर आरोपी घबरा गया। उसे लगा कि अगर वह युवती को अस्पताल ले गया तो समाज में उसकी बदनामी हो जाएगी और पोल खुल जाएगी। इसी बदनामी के डर से उसने तड़पती हुई प्रेमिका को बेसहारा हालत में बस स्टॉप पर छोड़ दिया।

मदद की जगह छीन लिया फोन और भाग गया

हद तो तब हो गई जब उसने मदद करने के बजाय युवती का फोन अपने पास रख लिया और परिजनों को सूचना देने का नाटक करते हुए घटनास्थल से भाग निकला। समय पर उचित उपचार न मिलने से युवती ने दम तोड़ दिया।

पुलिस हिरासत में प्रेमी

घटना के बाद पहले युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। मर्ग जांच (क्र. 23/2026 धारा 194 BNS) के दौरान जब पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं, तो यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि युवती की मौत केवल सर्पदंश से नहीं, बल्कि प्रेमी द्वारा अस्पताल न ले जाकर की गई घोर आपराधिक लापरवाही की वजह से हुई है। बहरहाल गोंदिया ग्रामीण थाने में आरोपी जागेश्वर उर्फ सोनू पटले के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या/आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 1 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) पर भेज दिया है। 

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में यूपी के औरैया में एक युवक ने वायरल होने के लिए सांप के मुंह में जबरन अंगूठा डाल दिया। इस दौरान उसने अपने दोस्त को बोलकर घटना का वीडियो भी बनावाया और इसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया।

(रिपोर्ट- रवि आर्य)

यह भी पढ़ें-

प्राइवेट स्कूल के बाथरूम में डेढ़ फुट लंबे सांप ने तीसरी क्लास के स्टूडेंट को काटा! हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती

टॉयलेट सीट में छिपा बैठा था 7 फीट लंबा सांप, पूरा परिवार दहल गया; VIDEO देख आप भी सिहर उठेंगे



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें