नवी मुंबई में एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ का बड़ा खेल बेनकाब, FDA-पुलिस की कार्रवाई में 75 लाख का खाद्य स्टॉक जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट में  हेरफेर करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, ठाणे और नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपये कीमत का खाद्य स्टॉक जब्त किया है।

प्रिंट की जा रही थीं नई तारीखें

यह कार्रवाई 24 अगस्त से 29 अगस्त 2026 के बीच तुर्भे के TTC इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मे. साधना एंटरप्राइजेज में की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को अलग-अलग नामी निर्यातक कंपनियों के खाद्य उत्पादों की मूल पैकेजिंग पर लिखी Manufacturing Date और Expiry/Use By Date को मिटाकर नई तारीखें प्रिंट की जा रही थीं।

दोबारा बिक्री के लिए भेजा जाता था स्टॉक

इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों पर मूल Ingredients और Nutritional Information के ऊपर नए स्टिकर लगाए जाने की भी जानकारी सामने आई है। आरोप है कि इसके बाद इस स्टॉक को दोबारा बिक्री के लिए भेजा जाता था।

30,600 रुपये का एक्सपायरी खाद्य माल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान कई बड़े ब्रांडों से जुड़े खाद्य उत्पाद मिले। कुल 4,942 कार्टन, जिनकी कीमत 75,21,269 रुपये बताई गई है, जब्त या कब्जे में लिए गए। इसके अलावा बिना लेबल वाला खाद्य स्टॉक और करीब 30,600 रुपये कीमत का एक्सपायरी खाद्य माल भी जब्त किया गया। तीन अन्य प्रतिष्ठानों के पास आवश्यक FSSAI लाइसेंस और खरीद बिल नहीं मिलने पर उनके नमूने भी लिए गए।

कई धाराओं में दर्ज कराई गई FIR

मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की विभिन्न धाराओं और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत तुर्भे पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 457/2026 दर्ज की गई है। मामले में संबंधित प्रतिष्ठानों और निर्यातकों की भूमिका की जांच की जा रही है।

खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

कार्रवाई के बाद मे. साधना एंटरप्राइजेज का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जब खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने वहां रखे माल को एक-एक कर चेक किया और उस पर लगे स्टीकर को बारीकी से पढ़ा तो पूरे गड़बड़ी का खेल उजागर हुआ।

ये भी पढ़ें: 

एयरपोर्ट का स्टाफ मेंबर ही कर रहा था सोने की तस्करी, ₹10.75 करोड़ के 16 कैप्सूल बरामद, 6 गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें