लॉर्ड्स में बजा इंग्लैंड का डंका, पाकिस्तान को 194 रन से रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में भी लगाई छलांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पाकिस्तान के पास मैच बचाने के लिए 389 रन का मुश्किल लक्ष्य था, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ऐसी शिकंजा कसा कि पूरी टीम 200 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी। 30 अगस्त यानी रविवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान की दूसरी पारी 50.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए और शतक से महज तीन रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी टीम को हार से नहीं बचा सकी। इंग्लैंड की ओर से ऑली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जोश टंग ने तीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 15 ओवर में 73 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की स्थिति

पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी टेस्ट जीत के साथ इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में अपने खाते में कुल 62 पॉइंट कर लिए हैं। टीम का पॉइंट्स प्रतिशत यानी PCT बढ़कर 34.44 हो गया है। इस शानदार जीत के बाद इंग्लैंड WTC की पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाने में भी सफल हुआ है। इंग्लिश टीम अब छठे स्थान पर पहुंच गई है।  टीम के लिए सीरीज का तीसरा टेस्ट अपनी स्थिति सुधारने का एक और मौका होगा।

पाकिस्तान की हालत और खराब

दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए लॉर्ड्स टेस्ट की हार ने WTC अभियान को और मुश्किल बना दिया है। टीम पॉइंट्स टेबल सबसे निचले यानी 9वें स्थान पर बनी हुई है। इंग्लैंड से लॉर्ड्स में बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान का PCT 16.67 हो गया है। इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली है, लेकिन तीसरे टेस्ट में जीत के साथ वह WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगा। वहीं पाकिस्तान के सामने अब सम्मान बचाने के साथ-साथ WTC में वापसी की चुनौती होगी।

WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया का PCT 80 है। इसके बाद साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम 51.52 PCT के साथ 5वें स्थान पर है। छठे पर इंग्लैंड और फिर श्रीलंका 7वें पायदान पर है। वेस्टइंडीज 8वें और पाकिस्तान 9वें नंबर पर है।

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना ने छुआ बड़ा मुकाम, सूजी बेट्स को पछाड़ा, अब खतरे में मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

चोटिल कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें