रात में हो रही है कुछ मीठा खाने की क्रेविंग? गुड़ और गेहूं के आटे से झटपट बनाएं स्वादिष्ट हलवा, नोट करें आसान विधि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

रात के समय खाना खाने के बाद अक्सर कुछ मीठा खाने का मन करने लगता है। ऐसे में आप अपनी किचन में मौजूद गुड़ और गेहूं के आटे से स्वादिष्ट हलवा तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती। अगर आपको भी रात में अचानक मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो चलिए जानते हैं गुड़ और गेहूं के आटे से स्वादिष्ट हलवा बनाने की आसान रेसिपी।

हलवा बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा 1 कप, गुड़ ¾ कप, देसी घी 4-5 बड़े चम्मच, पानी लगभग 2 कप, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, कटे हुए बादाम 1 बड़ा चम्मच, कटे हुए काजू 1 बड़ा चम्मच, किशमिश 1 बड़ा चम्मच

गुड़ और गेहूं के आटे का हलवा बनाने की विधि

स्टेप 1: एक पैन में 2 कप पानी गर्म करें। इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह घुलने दें। गुड़ पूरी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें। इसे छान लें, गुड़ की चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है।

स्टेप 2:  अब एक कड़ाही लें और उसमें घी गर्म करें। इसमें गेहूं का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। आटे को भूनना हलवे का सबसे जरूरी हिस्सा है। जब आटे का रंग हल्का सुनहरा होने लगे तो समझिए आटा अच्छी तरह भुन गया है।

स्टेप 3: अब आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए आटे को लगातार चलाते रहें। लगातार चलाने से हलवे में गुठलियां नहीं पड़ेंगी। जब आटा पानी को अच्छी तरह सोखने लगे और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें तैयार किया हुआ गुड़ का पानी डालें। 

स्टेप 4: इसे लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। कुछ ही देर में हलवा कड़ाही छोड़ने लगेगा और इसमें अच्छी चमक आने लगेगी। अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला दें। 1-2 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। गरमा-गरम गुड़ और गेहूं के आटे का हलवा तैयार है। इसे ऊपर से थोड़े और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें। इसके अलावा, अगर आपको बेसन का दानेदार हलवा बनाना है तो आप इस रेसिपी को फॉलो करें

ये भी पढ़ें-

घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें