बस की टक्कर से पिकअप सवार एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना लखनऊ गोरखपुर हाइवे पर बूथ नंबर चार की है। पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु गाजीपुर जिले के बिरनो निवासी हैं, जो अयोध्या दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहन को रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मारी है। घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया, जहां महमूदपुर कुट्टिया बिरनो निवासी वृद्धा सावित्री की मौत हो गई। शेष घायलों का उपचार चल रहा है। सभी की हालात खतरे से बाहर है
घायलों में बब्बन, गौरी शंकर, राजकुमार राजभर, राम कृत, बब्बन राजभर , रामचंद्र , अंबिका, जितेंद्र , सुरेश राम , विनोद, दिनेश राजभर , कैलाश चौहान, जोगेंद्र, मनोज राजभर , राजेंद्र हैं। घायलों के ट्रामा सेंटर दर्शन नगर पहुंचते ही डा. बृजेश यादव की टीम ने उनका उपचार सुनिश्चित कराया। सभी की स्थिति सामान्य है।








