बारिश के बीच अचानक धंस गया नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा, तीन ट्रक खाई में समा गए; VIDEO देखें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बड़ा हादसा हो गया। पारादीप-चण्डीखोल के बीच मार्शाघाई के नीलाचल बाजार के पास हाईवे का हाल ही में बनाया गया हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने के बाद वहां से गुजर रहे तीन ट्रक पलट गए और सड़क किनारे की जमीन की ओर जा गिरे। घटना के समय हाईवे पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। सड़क का नया हिस्सा धंसने के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और इस हिस्से से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

नीलाचल बाजार के पास धंसा हाईवे

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के बीच नीलाचल बाजार के पास NH-53 के नए बने हिस्से में अचानक धंसाव शुरू हुआ। देखते ही देखते सड़क का एक हिस्सा नीचे बैठ गया। मौके से सामने आई तस्वीरों में सड़क के धंसे हुए हिस्से को देखा जा सकता है। सड़क के नीचे की जमीन भी प्रभावित दिखाई दे रही है। इसी दौरान तीन ट्रक असंतुलित होकर पलट गए और सड़क के किनारे जा गिरे।

वाहनों की आवाजाही पर असर

जिस हिस्से में सड़क धंसी, वहां हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क का हिस्सा नया बनाया गया था और निर्माण से जुड़े काम जारी थे। लगातार बारिश के बीच सड़क के अचानक धंसने से हाईवे की मजबूती और निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, सड़क धंसने का वास्तविक कारण क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। NH-53 का यह हिस्सा प्रभावित होने के कारण इलाके में वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। सड़क धंसने और ट्रकों के पलटने के बाद इस मार्ग से सुरक्षित यातायात को लेकर परेशानी पैदा हो गई है।

सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया गया है। इसके बाद क्षतिग्रस्त सड़क को सुरक्षित करने और यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। लगातार बारिश के बीच हाईवे के नए हिस्से के धंसने की घटना ने केंद्रापड़ा में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्रभावित हिस्से की स्थिति और यातायात को सामान्य करने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई कर रही है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी ग्रासलैंड में छोड़े गए 20 काले हिरण, वंतारा की मदद से गुजरात वन विभाग ने पूरा किया मिशन





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें